ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में बवाल, पथराव और लाठीचार्ज के साथ जमकर हुई धक्का-मुक्की

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद जिले में भोजपुरी कलाकार अक्षरा सिंह के कार्यक्रम भारी बवाल हो गया। भोजपुरी एक्ट्रेस दाउदनगर के एक निजी प्रतिष्ठान के उद्घाटन में शामिल होने आई थीं। अ

अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में बवाल, पथराव और लाठीचार्ज के साथ जमकर हुई धक्का-मुक्की
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद जिले में भोजपुरी कलाकार अक्षरा सिंह के कार्यक्रम भारी बवाल हो गया। भोजपुरी एक्ट्रेस दाउदनगर के एक निजी प्रतिष्ठान के उद्घाटन में शामिल होने आई थीं। अक्षरा के कार्यक्रम से बाहर निकलते ही हंगामा हो गया। इस दौरान पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। इसके साथ ही लोगों ने पथराव कर दिया जिसमें पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मी की पहचान कन्हैया कुमार के रूप में की गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद के दाउदनगर में एक निजी प्रतिष्ठान का उद्घाटन करने के लिए अक्षरा पहुंचीं। उद्घाटन करने के बाद वह बाहर निकल रही थीं। इसी दौरान अक्षरा को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ मौजूद थी। पुलिस ने भीड़ को हटाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने। इस दौरान यहां धक्का-मुक्की होने लगी और फिर भीड़ में शामिल लोगों पर हल्का बल प्रयोग किया गया। इसी बीच लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस बल पर पथराव कर दिया। पत्थर लगने से एक पुलिसकर्मी कन्हैया कुमार को चोट आई है। 


उधर, पुलिस ने किसी तरह भीड़ को खदेड़ दिया। यहां मौजूद कुछ स्थानीय नेताओं ने भी बीच बचाव किया और भीड़ को वहां से हटाया। इसके बाद अक्षरा सिंह पुलिस बलों की मौजूदगी में गाड़ी में सवार होकर निकल गई।


इस घटना को लेकर  प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए औरंगाबाद पुलिस लाइन से 40 पुलिस कर्मियों को बुलाया गया था। सभी लोगों को यहां तैनात किया गया था। इस पथराव में एक पुलिसकर्मी को हल्की चोट आई है वहीं दो लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।