ब्रेकिंग
अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..

औरंगाबाद में बड़ा हादसा, 3 लोगों की मौत, यात्रियों से भरी ऑटो पर गिरा तेज रफ्तार ट्रक

AURANGABAD : एक भीषण सड़क हादसे में एक बच्ची समेत 3 लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. यात्रियों से भरी

औरंगाबाद में बड़ा हादसा, 3 लोगों की मौत, यात्रियों से भरी ऑटो पर गिरा तेज रफ्तार ट्रक
First Bihar
3 मिनट

AURANGABAD : एक भीषण सड़क हादसे में एक बच्ची समेत 3 लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. यात्रियों से भरी एक ऑटो के ऊपर तेज रफ्तार ट्रक गिरने  से यह बड़ा हादसा हुआ है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना औरंगाबाद जिले की है. जहां एनएच 2 पर स्थित देव मोड़ के पास औरंगाबाद से मदनपुर की ओर जा रही प्याज लोडेड ट्रक यात्रियों से भरी ऑटो के ऊपर गिर गई. इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में दो महिला और एक बच्ची शामिल है. घटना की सूचना पर एनएच 2 सटे गांव के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित हो गए और ट्रक के नीचे दबे ऑटो को निकालने की कोशिश करने लगे. लगभग 45 मिनट के भारी मशक्कत के बाद ट्रक को हटाया गया.


मृतकों की पहचान ओबरा थाना इलाके के अतरौली प्रेम नगर के रहने वाले बसंत भुईयाँ की पत्नी पिंकी देवी और कोच थाना के सिमरा गांव के रहने वाले शैलेश कुमार की पत्नी मंजू देवी के रूप में की गई है. इस घटना में पिंकी देवी के 2 वर्षीय बच्ची की भी मौत हो गई है. ऑटो में सवार 4 अन्य यात्री गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं, जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया.


घटना की सूचना पाकर एसडीपीओ अनूप कुमार,मदनपुर बीडीओ कनिष्क कुमार सिंह, सर्किल इंस्पेकटर विजय कुमार सिंह ,थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी, मुफस्सिल थानाध्यक्ष, देव थानाध्यक्ष वंकटेश्वर ओझा,एसआई जयेन्द्र भारती, सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थी।वही ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या के दोनों साइड को पूरी तरह से जाम कर दिया है.


ग्रामीणों की मांग है की पीड़ित परिवार को ऑनस्पॉट मुआवजा की राशि दी जाए. एसडीपीओ दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बांधते हुए उन्हें सांत्वना दिया है. वहीं ग्रामीण शव को एनएच पर रखकर हंगामा कर रहे है. वहीं घायलों में घायलों में मदनपुर थाना क्षेत्र के चंदौली निवासी मिथलेश मेहता ,जवाहिर मेहता, मदनपुर थाना क्षेत्र के सौंडी निवासी सिकेन्द्र रिकियासन और उसकी पत्नी संगीता देवी,देव थाना क्षेत्र के खुशियालपुर निवासी पप्पू कुमार और उसकी माँ कांति देवी इस घटना में घायल है, जिनका इलाज़ सदर अस्पताल औरंगाबाद में चल रहा है. 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता