ब्रेकिंग
बिहार में कहां हुआ गैंगवार? कुख्यात शराब माफिया को दिनदहाड़े मारी गोली, दो गोलियां लगने से हालत गंभीरAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालबिहार में कहां हुआ गैंगवार? कुख्यात शराब माफिया को दिनदहाड़े मारी गोली, दो गोलियां लगने से हालत गंभीरAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवाल

औरंगाबाद में RJD नेता तेजस्वी यादव पर हमला, हाथ पर लगा भीड़ में से फेंका गया चप्पल, बीजेपी समर्थक था हमलावर

AURANGABAD : औरंगाबाद के बभंडी में आज चुनावी रैली करने गये तेजस्वी यादव पर भीड़ में से दो चप्पल फेंके गये. एक चप्पल तेजस्वी यादव के हाथों पर जाकर लगा. चप्पल फेंकने वाला एक दिव

औरंगाबाद में RJD नेता तेजस्वी यादव पर हमला, हाथ पर लगा भीड़ में से फेंका गया चप्पल, बीजेपी समर्थक था हमलावर
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : औरंगाबाद के बभंडी में आज चुनावी रैली करने गये तेजस्वी यादव पर भीड़ में से दो चप्पल फेंके गये. एक चप्पल तेजस्वी यादव के हाथों पर जाकर लगा. चप्पल फेंकने वाला एक दिव्यांग युवक बताया जा रहा है जो खुद को बीजेपी का समर्थक बता रहा था.




कुटुंबा में हुआ वाकया
दरअसल तेजस्वी प्रसाद यादव आज कुटुंबा में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश राम के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. वे मंच पर पहुंचे ही थे कि मंच के नीचे से दो चप्पल फेंके गये. पहला चप्पल तेजस्वी यादव के पीछे जा गिरा. वहीं दूसरा चप्पल उनके हाथों पर जा लगा.


इसके बाद वहां भारी अफरातफरी मच गयी. सभा में आये लोगों ने चप्पल फेंकने वाले को पकड़ा. वह ट्राइसायकल पर बैठा दिव्यांग युवक निकला. लिहाजा तेजस्वी समर्थकों ने उसके साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया.


पकड़े जाने के बाद दिव्यांग युवक ने बीजेपी जिदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिये. लोगो ने उसे सभा स्थल के बाहर कर दिया. इस दौरान तेजस्वी यादव भी दिव्यांग के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं करने की अपील करते रहे.


उधर आरजेडी ने तेजस्वी यादव की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया है. आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बीजेपी अब दिव्यागों को भेज कर तेजस्वी यादव पर हमला करा रही है. जिस तरीके से मंच के ठीक नीचे से हमला किया गया इससे पता चलता है कि सुरक्षा का कोई बंदोबस्त नहीं किया गया था. ऐसे में दूसरी घटना भी हो सकती है. राजद प्रवक्ता ने इसे सरकार की साजिश करार दिया है.



टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता