ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

औरंगाबाद के सांसद पर हमले की साजिश नाकाम, घात लगाकर बैठे थे नक्सली

AURANGABAD : औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह पर नक्सलियों की हमले की साजिश को मिलिट्री इंटेलिजेंस यूनिट से मिले इनपुर की वजह से नाकाम कर दिया गया है.दरअसल सांसद इमाम

औरंगाबाद के सांसद पर हमले की साजिश नाकाम, घात लगाकर बैठे थे नक्सली
Anamika
2 मिनट

AURANGABAD : औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह पर नक्सलियों की हमले की साजिश को मिलिट्री इंटेलिजेंस यूनिट से मिले इनपुर की वजह से नाकाम कर दिया गया है.

दरअसल सांसद इमामगंज प्रखंड के पथरा गांव जाने वाले थे. इसकी जानकारी मिलने पर बाइक सवार नक्सलियों की टीम हथियार और विस्फोटकों के साथ रानीगंज और पथरा के बीच सांसद पर हमला करने के लिए घात लगाए बैठी थी. इसी बीच सांसद पर हमले की इनपुट दानापुर स्थित मिलिट्री इंटेलिजेंस को लगी.जिसके बार तुरंत मिलिट्री इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारियों ने तुरंत बिहार पुलिस के वरीय अधिकारियों  के साथ ही साथ सांसद से संपर्क किया. उस वक्त सांसद पथरा के लिए निकल गए थे.

मिलिट्री इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने तुरंत उन्हें अपना कार्यक्रम रद्द कर वापस लौटने की सलाह दी. बिहार पुलिस के अधिकारियों ने वापस लौटने की सलाह दी. जिसके बाद सांसद पथरा जाने की योजना छोड़ बीच रास्ते से वापस लौट गए.

इलाके में नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना मिलते ही पुलिस और सीआरपीएफ की टीम सर्च ऑपरेशन में जुट गई है. औरंगाबाद के रफीगंज पुलिस की विशेष टीन ने कुख्यात रविरंजन पासवान सहित तीन को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. सांसद ने बताया कि पथरा गांव के एक समर्थक की पत्नी की हत्या हो गई थी. उन्हीं के घर जा रहा था, तभी रानीगंज से कुछ पहले दानापुर से मिलिट्री इंटेलिजेंस के अधिकारियों का फोन आया. उन्होंने हमले की योजना की जानकारी देते हुए मुझे पथरा जाने से मना किया. मै अपना कार्यक्रम रद्द कर बीच से ही वापस लौट गया.