ब्रेकिंग
नेपाल में बाढ़ से तबाही: भारत ने बढ़ाए मदद के हाथ, पीएम बालेन साह ने जताया आभारBihar News : नेपाल की आपदा के बाद बिहार में हालात सामान्य, सीएम सम्राट बोले- धीरे-धीरे कम हो रहा खतराBihar News : नेपाल के सैलाब से बिहार में बढ़ी टेंशन! CM सम्राट ने बगहा-वाल्मीकिनगर समेत सीमावर्ती इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षणPatna News : पटना में 60 साल पुरानी लीज खत्म! 432 एकड़ जमीन होगी फ्री-होल्ड, हजारों लोगों को मिलेगा मालिकाना हक?नेपाल में फ्लैश फ्लड, बिहार में बढ़ी टेंशन! गंडक बैराज से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, इन इलाकों पर नजरनेपाल में बाढ़ से तबाही: भारत ने बढ़ाए मदद के हाथ, पीएम बालेन साह ने जताया आभारBihar News : नेपाल की आपदा के बाद बिहार में हालात सामान्य, सीएम सम्राट बोले- धीरे-धीरे कम हो रहा खतराBihar News : नेपाल के सैलाब से बिहार में बढ़ी टेंशन! CM सम्राट ने बगहा-वाल्मीकिनगर समेत सीमावर्ती इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षणPatna News : पटना में 60 साल पुरानी लीज खत्म! 432 एकड़ जमीन होगी फ्री-होल्ड, हजारों लोगों को मिलेगा मालिकाना हक?नेपाल में फ्लैश फ्लड, बिहार में बढ़ी टेंशन! गंडक बैराज से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, इन इलाकों पर नजर

Bihar Road Accident : दिल्ली जाने वाली पर्यटक बस रात में अचानक पलटी, NH-19 पर मची चीख-पुकार; 13 लोग घायल

औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र में NH-19 पर पर्यटकों से भरी बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 13 लोग घायल हुए। प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आने की बात सामने आई है।

Bihar Road Accident : दिल्ली जाने वाली पर्यटक बस रात में अचानक पलटी, NH-19 पर मची चीख-पुकार; 13 लोग घायल
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

बिहार के औरंगाबाद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (जीटी रोड) पर बुधवार की देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। बारुण थाना क्षेत्र के सीरीस गांव के समीप पर्यटकों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 पर्यटकों समेत कुल 13 लोग घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई। प्रारंभिक जांच में बस चालक को नींद की झपकी आने को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। बस के पलटते ही आसपास के लोगों ने तेज आवाज सुनी और तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की।

कोलकाता से आगरा जा रहे थे पर्यटक

जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के सोनामुखी निवासी पर्यटकों का एक दल बस से कोलकाता से आगरा घूमने जा रहा था। बस राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के रास्ते आगे बढ़ रही थी। बुधवार की मध्यरात्रि के बाद जैसे ही बस बारुण थाना क्षेत्र के सीरीस गांव के समीप पहुंची, अचानक चालक को नींद की झपकी आ गई।

चालक के नियंत्रण खोते ही बस डिवाइडर से टकरा गई और फिर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। देर रात हुए इस हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री बस के अंदर फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और बाद में पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और डायल-112 की टीम

घटना की जानकारी मिलते ही बारुण थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। बस में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेजा गया।

घायलों में रीता सूतोधर (50), दिलीप बुंडू (60), हीरा बुंडू (58), शेफाली भुई (60), झाना बाबरी (60), नेमाई शिष्ट (68), रौतन मंडल (60), सोनामुखी (55), मालवती घोष (50), महाबली उरांव (60), चांद सूतोधर (50), मुराली कारक (62) और बस का खलासी शेख अशरफ (45) शामिल हैं। हादसे के बाद कुछ समय तक एनएच-19 पर यातायात भी प्रभावित रहा। बाद में पुलिस और स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई के बाद स्थिति को सामान्य किया गया।

सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर

बारुण थानाध्यक्ष रंजीत कुमार और एनएचएआई के अधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आने के कारण बस के अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आई है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।अधिकारियों के अनुसार, हादसे में घायल सभी लोगों की हालत खतरे से बाहर है। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

दुर्घटनाग्रस्त बस का नंबर WB41P-4739 बताया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात लंबी दूरी की यात्रा के दौरान चालक की थकान और नींद एक बार फिर बड़ा सवाल बनकर सामने आई है। गनीमत रही कि बस पलटने के बावजूद इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना ने सड़क सुरक्षा और लंबी दूरी के वाहन चालकों के पर्याप्त आराम की जरूरत को फिर उजागर कर दिया है।