ब्रेकिंग
बिहार में हड़ताली अमीनों पर सरकार का बड़ा एक्शन... 24 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं माने तो दूसरे अमीन संभालेंगे कमान✦बिहार विधान परिषद की बहाली में बड़ा ट्विस्ट! 7 पोस्ट पर रिजल्ट आने के बाद अब फिर हो रही सात सफल अभ्यर्थियों की परीक्षा, जानिए क्या है वजह ✦नीतीश कुमार के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे सम्राट चौधरी! बिहार में बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, इन 2 शहरों की चमकेगी किस्मत; छठ पर भी बड़ा ऐलान✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: कमरे में सो रही मां की गला रेतकर हत्या, बेटे को चाकू से गोदकर मार डाला✦Bihar News : 'ना जीने की खुशी ना मरने का गम ....', अनंत सिंह के अंदाज में दिखे रौशन आनंद, बोले - खान सर मुझे भी मरवा सकते हैं...✦बिहार में हड़ताली अमीनों पर सरकार का बड़ा एक्शन... 24 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं माने तो दूसरे अमीन संभालेंगे कमान✦बिहार विधान परिषद की बहाली में बड़ा ट्विस्ट! 7 पोस्ट पर रिजल्ट आने के बाद अब फिर हो रही सात सफल अभ्यर्थियों की परीक्षा, जानिए क्या है वजह ✦नीतीश कुमार के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे सम्राट चौधरी! बिहार में बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, इन 2 शहरों की चमकेगी किस्मत; छठ पर भी बड़ा ऐलान✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: कमरे में सो रही मां की गला रेतकर हत्या, बेटे को चाकू से गोदकर मार डाला✦Bihar News : 'ना जीने की खुशी ना मरने का गम ....', अनंत सिंह के अंदाज में दिखे रौशन आनंद, बोले - खान सर मुझे भी मरवा सकते हैं...

साइकिल से जा रहे प्राइवेट शिक्षक को हाइवा ने कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम

Bihar Accident News: बिहार के औरंगाबाद में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल से स्कूल जा रहे निजी शिक्षक की मौत हो गई। देव थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से शिक्षक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आक्रोशित...

साइकिल से जा रहे प्राइवेट शिक्षक को हाइवा ने कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Accident News: औरंगाबाद के देव थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में 55 वर्षीय निजी शिक्षक अशोक कुमार सिंह की मौत हो गई. वह रोज की तरह साइकिल से स्कूल में पढ़ाने जा रहे थे. इसी दौरान भवानीपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में शिक्षक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.


घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों को सूचना दी गई. मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.


प्रखंड कार्यालय के पास परिवार के साथ रहते थे शिक्षक

मृतक की पहचान प्रखंड कार्यालय के समीप रहने वाले प्रमोद सिंह के पुत्र अशोक कुमार सिंह के रूप में हुई है. वह मूल रूप से ढिबरा के रहने वाले थे. पिछले कई वर्षों से देव में प्रखंड कार्यालय के पास मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे थे. अशोक कुमार सिंह एक निजी स्कूल में शिक्षक थे और परिवार के भरण-पोषण के लिए नियमित रूप से स्कूल में पढ़ाने जाते थे.


शनिवार सुबह भी वह साइकिल से स्कूल के लिए निकले थे. वह भवानीपुर मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि देव की ओर से आ रहे हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी. हाइवा की चपेट में आने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.


हादसे के बाद ग्रामीणों ने हाइवा पकड़ा

हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर मौके से निकलने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान घटनास्थल से कुछ दूरी पर मौजूद ग्रामीणों ने हाइवा को पकड़ लिया. इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए.


शिक्षक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम होने से कुछ समय तक इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा. लोगों ने हादसे को लेकर नाराजगी जताई और भारी वाहनों की रफ्तार तथा यातायात व्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर की.


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई और घटना के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है. ग्रामीणों द्वारा हाइवा को पकड़े जाने की जानकारी भी पुलिस को दी गई है.


अशोक कुमार सिंह की अचानक मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी शोक और आक्रोश का माहौल है.