ब्रेकिंग
Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान

दूसरे हफ्ते से स्कूल और कोचिंग संस्थान खोलने की तैयारी, क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक का इंतजार

PATNA : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद अब स्कूल और कोचिंग संस्थानों को खोलने की तैयारी है। इस बात के संकेत तो पहले ही शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने द

दूसरे हफ्ते से स्कूल और कोचिंग संस्थान खोलने की तैयारी, क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक का इंतजार
Editor
2 मिनट


PATNA : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद अब स्कूल और कोचिंग संस्थानों को खोलने की तैयारी है। इस बात के संकेत तो पहले ही शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने दे दिए थे और अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक इसी महीने के दूसरे हफ्ते से मध्य विद्यालय और हाई स्कूलों के साथ-साथ निजी शिक्षण संस्थानों को भी खोला जा सकता है। राज्य सरकार का यह मानना है कि लंबे वक्त से शिक्षण संस्थानों के बंद होने की वजह से छात्रों पर इसका बुरा असर पड़ा है। 


अब जबकि कोरोना संक्रमण के मामले ना के बराबर आ रहे हैं स्कूलों को खोलने में कोई परेशानी नहीं दिखती। हालांकि अभी भी प्राथमिक विद्यालयों को खोलने पर सरकार फैसला लेने नहीं जा रही। छोटे बच्चों के लिए स्कूल अभी नहीं खुलेंगे। राज्य में अनलॉक-4 की गाइडलाइन 6 अगस्त तक लागू है। इसके पहले क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होगी। इस बैठक में तय होगा कि 7 अगस्त से छूट का दायरा कितना बढ़ाया जाए। सूत्रों की मानें तो 10 अगस्त से स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में क्लास शुरु हो सकते हैं।



आपको बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर आने के साथ राज्य में शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया था। 12 जुलाई से दसवीं के ऊपर के स्कूल कॉलेज और विश्वविद्यालयों को खोलने का सरकार ने फैसला किया। अब तक उच्च शिक्षण संस्थानों में परीक्षा पर रोक है लेकिन अब सरकार माध्यमिक और हाई स्कूलों को खोलना चाहती है। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के मुताबिक पूरी स्थिति की समीक्षा करने के बाद चरणबद्ध तरीके से स्कूल खोले जाएंगे। दूसरे चरण में क्लास 6 से लेकर 10 तक के बच्चों के लिए स्कूल खोलने की तैयारी है।

टैग्स