ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

जांच के लिए सैंपल लेने के दौरान अस्पताल में ही चिल्लाने लगा कोरोना संदिग्ध, मचा हड़कंप

SARAN : मशरक पीएससी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जांच के लिए सैंपल लिये जाने के दौरान कोरोना संदिग्ध अस्पताल में ही चिल्लाने लगा. जिसके बाद अस्पताल में रहे सभी लोग भाग खड़े हुए और अस्पताल परिसर कुछ

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SARAN : मशरक पीएससी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जांच के लिए सैंपल लिये जाने के दौरान कोरोना संदिग्ध अस्पताल में ही चिल्लाने लगा. जिसके बाद अस्पताल में रहे सभी लोग भाग खड़े हुए और अस्पताल परिसर कुछ मिनटों में ही खाली हो गया. आनन-फानन में इसकी सूचना पीएचसी प्रभारी को इसकी सूचना दी गई औऱ एंबुलेंस से उसे छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया. 

बताया जाता है कि डुमरसन सिउरी गांव का रहने वाला एक 35 साल का शख्स दो दिन पहले ही नासिक से अपने गांव आया था. उसे सर्दी-जुकाम और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. जैसे ही उसने यह बात घरवालों को बताई, परिजन उसे मशरक पीएचसी में जांच के लिए भेज दिया. 

शख्स पीएचसी पहुंचा, जहां पीएचसी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने उसका सैंपल लिया और इसकी सूचना पीएचसी प्रभारी को देने लगे. तभी शख्स अस्पताल परिसर में ही चिल्लाने लगा. जिसे देख सभी लोग अस्पताल परिसर छोड़कर भाग खड़े हुए और कुछ ही मिनटों में पूरा अस्पताल परिसर खाली हो गया. सूचना मिलने के बाद कुछ ही घंटों में जिले से पहुंची एंबुलेंस से उसे छपरा भेज दिया गया. वहीं इतने देर तक अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बना रहा. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ

FirstBihar संवाददाता