ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

Munger big breaking: दारोगा संतोष सिंह हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुफ्फसिल थानाध्यक्ष सस्पेंड

मुंगेर में शुक्रवार को दो पक्षों के झगड़े को सुलझाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान एएसआई संतोष कुमार पर कटार से कई वार किए गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

BIHAR POLICE
पुलिस की कार्रवाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 Munger big breaking: मुंगेर रेंज के डीआईजी राकेश कुमार ने एसपी के अनुशंसा पर मुफ्फसिल थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने कर्तव्यहीनता और कार्य में लापरवाही के आरोप में डायल 112 के ड्राइवर सिपाही दीपक कुमार, सिपाही सिंह परमानन्द एवं एक सैप के जवान पर कार्रवाई के लिए मुख्यालय को लिखा है।


बता दें कि बिहार में हाल ही में पुलिस पर हमले की कई घटनाएं सामने आई हैं। मुंगेर में शुक्रवार को दो पक्षों के झगड़े को सुलझाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान एएसआई संतोष कुमार पर कटार से कई वार किए गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


इससे पहले, अररिया में छापेमारी के दौरान गांव वालों के धक्का-मुक्की करने से एएसआई राजीव कुमार मल्ल घायल हो गए। हालांकि, सरकार की ओर से उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया। बिहार में लगातार बढ़ती अपराध की घटनाओं और पुलिस पर हो रहे हमलों को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई होती नहीं दिख रही।


मुंगेर में मुफस्सिल थाने में तैनात दारोगा संतोष सिंह की शुक्रवार देर रात हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनमें एक महिला भी शामिल है। बताया जा रहा है कि एएसआई संतोष सिंह दो पक्षों के झगड़े को सुलझाने के गए थे, तभी ग्रामीणों ने उन पर हमला कर दिया। इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। 


टैग्स