ब्रेकिंग
बिहार में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, इंद्रपुरी बराज के 25 गेट खोले गए; 24 घंटे हो रही निगरानीझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समांबिहार में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, इंद्रपुरी बराज के 25 गेट खोले गए; 24 घंटे हो रही निगरानीझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समां

आशुतोष कुमार ने दी शहीद मनोज शर्मा को श्रद्धांजलि, शहीद के नाम से स्टेडियम बनवाने की मांग की

JEHANABAD: जहानाबाद के जिलावासी अभी शहीद लवकुश शर्मा के शहादत के गम से अभी उभरे भी नहीं थे कि एक और खबर ने लोगों को फिर शोकाकुल कर दिया. जहानाबाद के प्रखंड क्षेत्र के सलेमपुर ग्राम

आशुतोष कुमार ने दी शहीद मनोज शर्मा को श्रद्धांजलि, शहीद के नाम से स्टेडियम बनवाने की मांग की
First Bihar
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद के जिलावासी अभी शहीद लवकुश शर्मा के शहादत के गम से अभी उभरे भी नहीं थे कि एक और खबर ने लोगों को फिर शोकाकुल कर दिया. जहानाबाद के प्रखंड क्षेत्र के सलेमपुर ग्राम निवासी नरेश शर्मा के पुत्र मनोज शर्मा लेह लद्दाख में तैनात थे. ऑक्सीजन की कमी होने के कारण उन्हें हार्ट अटैक आया और वे गुरुवार को शहीद हो गए. 


खबर सुनते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी. लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि अब मनोज कुमार उन सब के बीच नहीं रहे. ग्रामीणों ने बताया कि वो बहुत ही मिलनसार प्रवृत्ति के इंसान थे और जब भी गांव आते थे तो गांव के सभी लोगों से बातचीत करते थे और लोगों की मदद करते थे. 


जैसे ही मनोज कुमार का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा तो उनके अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई. वहीं उनकी श्रद्धांजलि सभा में कई प्रशासनिक अधिकारी के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे. राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार भी शहीद सूबेदार मनोज शर्मा को गार्ड ऑफ ऑनर देने पहुंचे. मौके पर उन्होंने शहीद को सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की. 


शहीद मनोज शर्मा के ग्रामीणों तथा परिजनों के मांग पर उन्होंने चिट्ठी लिख कर गृह सचिव, बिहार तथा जहानाबाद के जिलाधिकारी से शहीद मनोज शर्मा के नाम पर उनके गांव में एक स्टेडियम बनवाने की मांग की है. आपको बता दें कि मनोज शर्मा आर्मी में स्पोर्ट्स कोटे से सूबेदार बने थे. वे बास्केटबॉल के अच्छे खिलाड़ी थे.