ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

जेपी से लेकर लोहिया और कर्पूरी के चेलों ने बिहार को धोखा दिया, पिछले तीन दशक में जनता को कुछ नहीं मिला - आशुतोष

PATNA : राष्ट्रीय जन जन पार्टी के अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने पिछले तीन दशक से बिहार में सत्ता पर काबिज रहने वाले नेताओं के ऊपर बड़ा हमला बोला है. आशुतोष ने कहा कि बिहार में पिछले

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय जन जन पार्टी के अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने पिछले तीन दशक से बिहार में सत्ता पर काबिज रहने वाले नेताओं के ऊपर बड़ा हमला बोला है. आशुतोष ने कहा कि बिहार में पिछले तीन दशक से जेपी लोहिया और कर्पूरी के चेलों का राज रहा. लेकिन इन सभी ने मिलकर प्रदेश की जनता को केवल धोखा दिया है. बिहार की जनता कुछ भी हासिल नहीं हुआ. 

भूमिहार ब्राहमण एकता मंच से शुरुआत कर राजनीति में आए आशुतोष कुमार ने कहा कि यह बेहद दुखद बात है कि दूसरे प्रदेशों में काम करने वाले बिहार के लोगों को बिहार के अंदर प्रवासी कहा गया. सरकार 20 लाख प्रवासियों का आंकड़ा बता रही है. जो वास्तव में 40 लाख से भी ज्यादा है. रोजगार देने का दावा करने वाले केवल कागजी बयानबाजी कर रहे हैं. जबकि हकीकत यह है कि बाहर से आए हमारे गरीब साथी फिर वापस जाने को मजबूर हैं. आशुतोष कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नशा मुक्ति दहेज बंदी और जल जीवन हरियाली जैसे मुद्दों पर सरकारी खजाना लूट आने वाली सरकार के मुंह पर कोरोना वायरस एक जोरदार तमाचा है. राज्य में कोरोना वायरस बेहद खतरनाक हैं और सरकार कुछ भी नहीं कर रही.

आशुतोष कुमार के राजनीतिक तौर पर सक्रिय होने के बाद आज भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर जयंत कांत वक्त और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर विकास प्रसून और भल्ला को जिम्मेदारी दी गई है.