ब्रेकिंग
औरंगाबाद में वर्दी की मर्यादा तार-तार? नशे में एएसआई का ग्रामीणों से विवाद, VIDEO वायरल के बाद निलंबनBihar News: बिहार में बाढ़ से फसल बर्बाद? किसानों के खाते में आएंगे ₹45 हजार तक, लेकिन 33% वाला ये नियम जान लेंBihar Flood: 22 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से घिरे, 12 जिलों में संकट; जानिए पटना समेत किन इलाकों पर सबसे ज्यादा असरबिहार में बाढ़ का तांडव! 5 की मौत, 45 स्कूल बंद; पटना-मोकामा तक पहुंचा पानीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज औरंगाबाद में वर्दी की मर्यादा तार-तार? नशे में एएसआई का ग्रामीणों से विवाद, VIDEO वायरल के बाद निलंबनBihar News: बिहार में बाढ़ से फसल बर्बाद? किसानों के खाते में आएंगे ₹45 हजार तक, लेकिन 33% वाला ये नियम जान लेंBihar Flood: 22 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से घिरे, 12 जिलों में संकट; जानिए पटना समेत किन इलाकों पर सबसे ज्यादा असरबिहार में बाढ़ का तांडव! 5 की मौत, 45 स्कूल बंद; पटना-मोकामा तक पहुंचा पानीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज

अरवल में बालू लदे ट्रैक्टर ने किशोर को रौंदा, मौत के बाद मचा बवाल, पुलिस की गाड़ी सहित कई वाहनों में तोड़फोड़

अरवल के मेहंदिया थाना क्षेत्र में बालू लदे वाहन की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत के बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया। पुलिस गाड़ी और कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई। मामले में 16 नामजद और 100 से अधिक अज्ञात लोगों पर केस दर्ज हुआ है।

बिहार न्यूज
16 नामजद और 100+ अज्ञात पर केस दर्ज
© AI PHOTO
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदा गांव में मंगलवार को बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर प्रमोद कुमार चंद्रवंशी की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। गुस्साएं लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और जमकर तोड़फोड़ की। लोगों को शांत कराने पहुंची पुलिस की गाड़ी को भी निशाना बनाया। 


 मृतक की पहचान सोहसा गांव निवासी सुरेंद्र चंद्रवंशी के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और लोगों ने जमकर हंगामा किया। उग्र भीड़ ने मेहंदिया थाना की एक पुलिस गाड़ी को निशाना बनाते हुए उसके पिछले हिस्से का शीशा तोड़ दिया। इसके अलावा करीब आधा दर्जन से अधिक बालू लदे वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई |


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। उस समय थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा गया जी में आयोजित एक बैठक में मौजूद थे। बाद में उन्होंने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। 


पुलिस ने घटनास्थल के वीडियो फुटेज के आधार पर 16 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है, जबकि 100 से अधिक अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। तीन थाने के पुलिस के साथ डीएसपी कृति कमल घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर शांतकराया | पुलिस ने दोषियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता