ब्रेकिंग
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

Road Accident: स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑटो सवार युवक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Road Accident: बिहार के अरवल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Bihar News
सड़क हादसे में मौत
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Road Accident: बिहार के अरवल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना मेहंदिया थाना क्षेत्र के हरदिया मोड़ के पास एनएच-139 पर घटी, जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में जान गंवाने वाला युवक अमन कुमार, अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र के मखदूमाबाद गांव का निवासी था। अमन अपने रिश्तेदार के यहां शादी का कार्ड देने ऑटो से जा रहा था। ऑटो में कुल पाँच लोग सवार थे, जो सभी इस टक्कर में घायल हो गए।


स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी तत्काल डायल 112 टीम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी घायलों को सदर अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही अमन कुमार ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। चार अन्य घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों की निगरानी में सभी को विशेष चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है।


हादसे के तुरंत बाद स्कॉर्पियो वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा घटना स्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मृतक अमन कुमार के परिजनों ने स्कॉर्पियो के लापरवाह चालक और वाहन मालिक के खिलाफ मेहंदिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि वाहन की तेज गति और लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।


पुलिस ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार स्कॉर्पियो गाड़ी और उसके चालक की पहचान की जा सके। साथ ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम को भी सतर्क कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा तत्काल राहत और कानूनी कार्रवाई की जा रही है, लेकिन जरूरत है कि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए सख्त ट्रैफिक नियमों का पालन और निगरानी की जाए।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता