ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

Bihar News: पोखर में डूबने से सास-बहू की दर्दनाक मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Bihar News: बिहार के अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र के रोहाई गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में सास-बहू की मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब परिवार की महिलाएं तिलक समारोह की तै

Bihar News
सास-बहू की मौत
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र के रोहाई गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में सास-बहू की मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब परिवार की महिलाएं तिलक समारोह की तैयारियों के लिए कपड़े धोने पोखर पर गई थीं।


जानकारी के अनुसार, गांव की निवासी रेखा देवी कपड़े धोने के दौरान फिसलकर पोखर में गिर पड़ीं और डूबने लगीं। उन्हें बचाने के लिए वहीं मौजूद रेवंती देवी (उनकी सास) ने पोखर में छलांग लगा दी, लेकिन दुर्भाग्यवश वह भी डूब गईं। ग्रामीणों ने दोनों को पानी से निकालकर अरवल सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


मृतकों की पहचान रेखा देवी और रेवंती देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 5 मई को घर में तिलक समारोह था, जिसकी तैयारियों के तहत दोनों पोखर पर कपड़े धोने गई थीं। इस दुखद घटना ने पूरे परिवार की खुशियों को गहरे शोक में बदल दिया।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता