ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar News: सड़क हादसे में दो भाइयों की दर्दनाक मौत, जिंदगी और मौत से जूझ रही मां; तेज रफ्तार वाहन ने तीनों को उड़ाया

Bihar News: बिहार के अरवल में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. यहां अज्ञात वाहन की ने बाइक सवार मां और दो बेटों को उड़ा दिया, जिससे दोनों बेटों की मौत हो गई जबकि मां की हालत नाजुक है.

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: अरवल के मेहंदिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर बेलसार के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई है। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया है। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है। 


मृतकों की पहचान सोहसा गांव निवासी समीर शर्मा का 17 वर्षीय बेटा संतोष कुमार और उसके 6 साल का छोटा भाई सर्वेश शर्मा के रूप में हुई है जबकि समीर शर्मा की 35 वर्षीय पत्नी अर्चना कुमारी बुरी तरह से घायल है। बताया जा रहा है कि तीनों बाइक पर सवार होकर अरवल जा रहे थे। 


संतोष ने हाल ही में दसवीं की परीक्षा पास की थी। वह अपने भाई सर्वेश का इलाज कराने के लिए सुबह घर से निकला था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने तीनों को कुचल दिया। दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।


मेहंदिया थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घायल महिला को पहले कलेर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, वहां से उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया है। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें पटना एम्स भेज दिया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। हादसे की खबर फैलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। 


घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। ग्रामीणों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर हादसे होते हैं लेकिन पुलिस प्रशासन की तरफ से इसपर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। अंचल अधिकारी सर्वेश कुमार सिन्हा और पंचायती राज पदाधिकारी रंजीत कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को मुआवजे का आश्वासन दिया। जिसके बाद सड़क जाम हटाया जा सका।

टैग्स