ब्रेकिंग
सड़क किनारे मिला 30 वर्षीय युवक का शव, सिर पर धारदार हथियार के निशान; हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीPatliputra Township: आज से ही सेटेलाइट टाउनशिप में जमीन की 'खरीद-बिक्री' पर लगी रोक हटाई गई, नगर विकास विभाग का बड़ा फैसला 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, मनरेगा भुगतान के बदले मांग रहे थे कमीशनबिहार में हजारों शिक्षकों पर मंडराया खतरा? NIOS से D.El.Ed करने वालों की जांच के आदेश, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टनगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचरासड़क किनारे मिला 30 वर्षीय युवक का शव, सिर पर धारदार हथियार के निशान; हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीPatliputra Township: आज से ही सेटेलाइट टाउनशिप में जमीन की 'खरीद-बिक्री' पर लगी रोक हटाई गई, नगर विकास विभाग का बड़ा फैसला 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, मनरेगा भुगतान के बदले मांग रहे थे कमीशनबिहार में हजारों शिक्षकों पर मंडराया खतरा? NIOS से D.El.Ed करने वालों की जांच के आदेश, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टनगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचरा

ROAD ACCIDENT IN BIHAR : सड़क हादसे में जदयू नेता समेत 2 की मौत, परिजनों में मातम का माहौल

ROAD ACCIDENT IN BIHAR : अरवल के राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर बुलाकी बीघा गांव के पास की है. जहां जेडीयू नेता की कार एक कंटेनर से टकरा गई। इस हादसे में जेडीयू नेता समेत दो लोगों की जान चली गई और तीन लोग घायल भी हुए हैं।

ROAD ACCIDENT IN BIHAR
ROAD ACCIDENT IN BIHAR
© REPORTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ROAD ACCIDENT IN BIHAR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जा रही है। इस बढ़ते सड़क हादसे पर रोक को लेकर हर कोई सड़क पर वाहन चलाक को नियमों का पालन करने का संदेश देता है। लेकिन,इन नियमों का पालन नहीं करने वाले अक्सर हादसे का शिकार हो जाते हैं। इसी कड़ी में अब जो मामला सामने आया है उसमें जदयू नेता समेत दो लोगों की मौत हो गई है। 


जानकारी के मुताबिक,अरवल के राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर बुलाकी बीघा गांव के पास की है. जहां जेडीयू नेता की कार एक कंटेनर से टकरा गई। इस हादसे में जेडीयू नेता समेत दो लोगों की जान चली गई और तीन लोग घायल भी हुए हैं। वे लोग झारखंड के रजरप्पा मंदिर से पूजा करके लौट रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


बताया जा रहा है कि, कंटेनर से स्कॉर्पियो वाहन की जोरदार टक्कर हो गई और इस हादसे में 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष जीतन शर्मा समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


इधर,  मृतक जीतन शर्मा बेलसर गांव के निवासी थे और जिले में एक लोकप्रिय एवं अनुशासित जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।