ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

BIHAR NEWS : पालतू कुत्ते ने पड़ोसी की मुर्गी का किया शिकार, अब मालिक की पीट-पीटकर कर दी गई हत्या

ARWAL : बिहार में अपराधियों का बदमाशों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन बदमाश किसी घटना को अंजाम नहीं देते हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मा

BIHAR NEWS : पालतू कुत्ते ने पड़ोसी की मुर्गी का किया शिकार, अब मालिक की पीट-पीटकर कर दी गई हत्या
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARWAL : बिहार में अपराधियों का बदमाशों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन बदमाश किसी घटना को अंजाम नहीं देते हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला अरवल से निकलकर सामने आया है। जहां कुत्ते और मुर्गे के विवाद में वृद्ध की हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कप का माहौल कायम हो गया है।  


जानकारी के मुताबिक, अरवल जिले मेहदिया थाना क्षेत्र के राजखरसा गांव में  मारपीट में 65 वर्षीय वृद्ध रामलायक राजवंशी की मौत हो गई। यहां एक परिवार के पालतू कुत्ते ने पड़ोसी की मुर्गी का शिकार कर लिया था। इसके बाद दोनों पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों के बीच लाठी-डंडे चले और धारदार हथियार से वार भी गया। इसमें बुजुर्ग की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गये। 


बताया जा रहा है कि राज खरसा गांव निवासी राम लायक राजवंशी के मुर्गा को संजय यादव के कुत्ते ने खा लिया था। इसके बाद राजवंशी के घर की महिलाएं संजय के घर की महिलाओं से उलझ गयीं। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। कुल्हाड़ी से चोट लगने के कारण वृद्ध जख्मी हो गया था।उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलेर में भर्ती कराय गया। 


जहां से सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। एक पक्ष से जुगल राजवंशी, अमरेश कुमार, रामेश्वर राजवंशी और महेश राजवंशी और दूसरी तरफ से संजय की बेटी और पत्नी के साथ गिरधर यादव गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेहंदिया थाने कीपुलिस ने आरोपी संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया। 


घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल अपने दल-बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। राज खरसा गांव में पुलिस बलों की तैनाती की गई है।