ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

अरवल में वज्रपात से एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, पुआल पर ठनका गिरने से तीनों जिंदा जले

खेत से लौटते वक्त पुआल के टाल पर बैठे इस परिवार पर कुदरत का ऐसा कहर टूटा कि पूरे गांव में मातम पसर गया। आग की लपटों में घिरे इन तीनों की चीखें पल भर में खामोश हो गईं.

BIHAR
ठनका गिरने से 3 की मौत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARWAL: बिहार के अरवल जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां आसमान से बरसी मौत ने एक ही परिवार के तीन लोगों की ज़िंदगी छीन ली। सोमवार की शाम वंशी थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में वज्रपात की चपेट में आने से पिता, मां और बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। खेत से लौटते वक्त पुआल के टाल पर बैठे इस परिवार पर कुदरत का ऐसा कहर टूटा कि पूरे गांव में मातम पसर गया। आग की लपटों में घिरे इन तीनों की चीखें पल भर में खामोश हो गईं. 


सोमवार 14 अप्रैल सतुआनी के दिन अचानक आए आंधी-तूफान और बारिश से अरवल में तीन लोगों की मौत ठनका गिरने से हो गयी। तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे। घटना अरवल जिले के वंशी थाना क्षेत्र स्थित शादीपुर गांव की है। जहां सोमवार की शाम यह हृदयविदारक घटना हुई। इस घटना से मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


तेज़ आंधी बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से गांव के 48 वर्षीय अवधेश यादव, उनकी 45 वर्षीय पत्नी राधिका देवी और 18 वर्षीय पुत्री रिंकू कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारिश शुरू होने पर परिवार के ये तीनों सदस्य खेत में रखे गेहूं का बोझा लेने गए थे। बारिश तेज होने पर वे खेत के पास बने पुआल के टाल के नीचे जाकर बैठ गए। तभी अचानक वज्रपात हुआ, जिससे पुआल में आग लग गई और परिवार के तीनों सदस्य इसकी चपेट में आ गए। 


देखते ही देखते वे आग की लपटों में घिर गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। इस भयावह दृश्य को देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तत्काल वंशी थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता