ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार: DM ने डीटीओ से किया शो कॉज, रोका एक दिन का वेतन, जानिए पूरा मामला

ARWAL: अरवल जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद डीएम ने डीटीओ मृत्युंजय कुमार की 1 दिन की वेतन पर

बिहार: DM ने डीटीओ से किया शो कॉज, रोका एक दिन का वेतन, जानिए पूरा मामला
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

ARWAL: अरवल जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद डीएम ने डीटीओ मृत्युंजय कुमार की 1 दिन की वेतन पर रोक लगा दी गई है। डीटीओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग को डीएम ने पत्र लिखा है। 


दरअसल डीटीओ के द्वारा बड़े पैमाने पर लाइसेंस निर्गत करने में धांधली बरती गई। अनाधिकृत रूप से कई लाइसेंस स्वीकृत की गई। परिवहन कार्यालय में हो रहे बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की शिकायत डीएम से की गई जिसके बाद डीएम पूरे मामले की जांच करवाई और जांच के बाद डीटीओ और डाटा एंट्री ऑपरेटर पर कार्रवाई की है। डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रियरंजन पर भी कार्रवाई की गई है। डीएम ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पत्रकारों को जानकारी दी है। 


गौरतलब हो कि परिवहन विभाग में लंबे अरसे से बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार चल रहा है। इसमें कई डाटा एंट्री ऑपरेटर और विभाग के कर्मी संलिप्त हैं जिनकी जांच की गई। जांच में दोषी पाए कर्मियों पर कार्रवाई की गई है आगे और भी कर्मी जांच के घेरे में आएंगे और उन पर भी गाज गिर सकती है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता