ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

चैती छठ करने देव सूर्य मंदिर जा रही 2 छठ व्रतियों की सड़क हादसे मौत, अरवल से औरंगाबाद जाने के दौरान हाईवा से टकराई पिकअप वैन

ARWAL: बिहार के अरवल जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां चैती छठ करने के लिए औरंगाबाद के देव सूर्य मंदिर जा रही 2 छठ व्रतियों की सड़क हादसे मौत हो गयी है। अरवल से

चैती छठ करने देव सूर्य मंदिर जा रही 2 छठ व्रतियों की सड़क हादसे मौत, अरवल से औरंगाबाद जाने के दौरान हाईवा से टकराई पिकअप वैन
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARWAL: बिहार के अरवल जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां चैती छठ करने के लिए औरंगाबाद के देव सूर्य मंदिर जा रही 2 छठ व्रतियों की सड़क हादसे मौत हो गयी है। अरवल से औरंगाबाद जाने के दौरान हाईवा से पिकअप वैन के टकराने से यह घटना हुई है। घटना शहर तेलपा ओपी क्षेत्र के सूबेदार बिगहा गांव के पास हुई। इस हादसे से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। 


इस हादसे में 4 लोग घायल हो गये हैं जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां 2 की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी शहर तेलपा ओपी की पुलिस को मिली जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। वही घटना में मौत के बाद दोनों युवतियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मृतका गढ़ानी थाना क्षेत्र के दुबौली गांव की रहने वाली थी। जो परिवार एक साथ छठ महापर्व करने औरंगाबाद के देव सूर्य मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान दर्दनाक सड़क हादसे की शिकार हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।


मृतका की पहचान भोजपुर के गढ़नी थाना क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी विनाद प्रसाद की बेटी रानी कुमारी और लक्ष्मी सावह की बेटी रुपा के रुप में हुई है। इस घटना में एक युवती और तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अवैध बालू लदे ट्रैक्टर इलाके में धड़ल्ले से चल रही है जिसके कारण सड़क दुर्घटना आए दिन होती रहती है।पुलिस अवैध बालू लदे ट्रैक्टर पर लगाम लगाने में विफल साबित हो रही है। जिस समय यह घटना हुई आगे से एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार से आ रहा था और पिकअप वैन को ओवरटेक किया। जिसके बाद पिकअप वैन ने सड़क किनारे खड़े हाईवा में टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गयी। 

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता