ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: शादी की खुशियां मातम में बदली, बिजली गिरने से मौके पर ही गई जान

Bihar News: बिहार के अरवल जिले में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया. बिजली गिरने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार के अरवल जिले में करपी प्रखंड अंतर्गत वंशी थाना क्षेत्र के तुर्क तेलपा गांव में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। गहया जिले के टेकारी थाना क्षेत्र के सांडा गांव निवासी 70 वर्षीय गनौरी दास की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।


दरअसल, गनौरी दास अपनी बेटी के घर नातिन की शादी में शामिल होने के लिए तेलपा गांव आए हुए थे। शादी का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद बारात बुधवार को लौट चुकी थी, और वह कुछ दिन और बेटी के साथ रुक गए थे। गुरुवार शाम वे शौच के लिए खेत की ओर निकले थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


जब काफी देर तक गनौरी दास घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। बधार (खेत) में उनका निर्जीव शरीर पड़ा मिला। यह दृश्य देखकर परिवार में कोहराम मच गया। शादी का जश्न मातम में बदल गया और घर में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।


सूचना मिलते ही वंशी थानाध्यक्ष अमर कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है। स्थानीय प्रशासन द्वारा आपदा राहत कोष से मुआवज़े की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। 


गांव वालों और परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली गिरने से हुई मौत के तहत सरकारी मुआवज़ा (₹4 लाख तक) तत्काल प्रदान किया जाए। बिहार में हर वर्ष सैंकड़ों लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आकर जान गंवाते हैं, और राज्य सरकार इस पर मुआवजा योजना चला रही है।