ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Bihar News: बिहार में शिक्षक की हैवानियत, होमवर्क नहीं करने पर छात्र को जानवरों की तरह पीटा; चली गई आंख की रोशनी

ARWAL: बिहार के अरवल में एक स्कूल के शिक्षक की हैवानियत सामने आई है। आरोपी शिक्षक ने होमवर्क पूरा नहीं करने पर एक छात्र को इस कदर पीटा कि उसके आखों की रोशनी चली गई। गंभीर रूप से घा

Bihar News: बिहार में शिक्षक की हैवानियत, होमवर्क नहीं करने पर छात्र को जानवरों की तरह पीटा; चली गई आंख की रोशनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARWAL: बिहार के अरवल में एक स्कूल के शिक्षक की हैवानियत सामने आई है। आरोपी शिक्षक ने होमवर्क पूरा नहीं करने पर एक छात्र को इस कदर पीटा कि उसके आखों की रोशनी चली गई। गंभीर रूप से घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सदर थाना क्षेत्र के उमैराबाद हिमालयन विद्यालय की है।


पीड़ित छात्र अमित राज ने बताया कि वह पढ़ने के लिए स्कूल गया था, जहां शिक्षक द्वारा होमवर्क चेक किया जा रहा था। अमित ने बताया कि वह उस दिन होमवर्क पूरा कर के स्कूल नहीं गया था। इसी बात से नाराज शिक्षक ने उसकी छड़ी से पिटाई शुरू कर दी और इसी दौरान उसके आंख में चोट लग गई थी।


दर्द से कराह रहे छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि अमित के आंख की रोशनी चली गई है। परिजनों ने विद्यालय के निदेशक एवं सहायक शिक्षक पर सदर थाना में मामला दर्ज कराया है। अरवल एसपी राजेंद्र कुमार भील ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता