ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: ट्रक और कंटेनर की सीधी टक्कर में ड्राइवर की मौत, दो घायल

ARWAL: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर हर दिन लोगों की मौत हो रही है। ताजा घटना अरवल से सामने आया है, जहां ट्रक और कंटेनर के बीच हुई जोरदार टक्कर में ट्रक ड्र

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: ट्रक और कंटेनर की सीधी टक्कर में ड्राइवर की मौत, दो घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARWAL: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर हर दिन लोगों की मौत हो रही है। ताजा घटना अरवल से सामने आया है, जहां ट्रक और कंटेनर के बीच हुई जोरदार टक्कर में ट्रक ड्राइवर की दर्दनाक मौतो हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 139 की है।


जानकारी के मुताबिक, ट्रक पटना की तरफ जा रहा था जबकि कंटेनर औरंगाबाद की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोनों गाड़ियों की बीच भीषण टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों चालकों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इलाज के दौरान सदर अस्पताल में चालक की मौत हो गई। 


मृतक की पहचान नालंदा निवासी विकास कुमार के रुप हुई है। वहीं घायल कंटेनर चालक दिलीप कुमार बलिया का रहने वाला बताया जाता है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। हादसे में कंटेनर के खलासी को भी गंभीर चोट लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।



रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता