ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में बड़ा हादसा: नाले में गिरा तेज रफ्तार ऑटो, तीन बच्चे पानी में बहे; बाल-बाल बची मां-बाप की जान

ARWAL: बिहार के अरवल में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक तेज रफ्तार ऑटो उफनते नाले में गिर गया। जिससे उसपर सवार तीन बच्चे और उनके मां-बाप गहरे पानी में चले गए। पति-पत्नी की जान तो बच

बिहार में बड़ा हादसा: नाले में गिरा तेज रफ्तार ऑटो, तीन बच्चे पानी में बहे; बाल-बाल बची मां-बाप की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARWAL: बिहार के अरवल में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक तेज रफ्तार ऑटो उफनते नाले में गिर गया। जिससे उसपर सवार तीन बच्चे और उनके मां-बाप गहरे पानी में चले गए। पति-पत्नी की जान तो बच गई लेकिन उनके तीनों बच्चे पानी में बह गए हैं। तीनों बच्चों को बरामद करने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना तेरा-करपी मार्ग पर स्थित जयमंगल बीघा गांव के पास की है।


तीनों लापता बच्चो की पहचान तेरा गांव निवासी पंकज कुमार की 11 साल की बेटी पल्लवी, 8 साल की पम्मी और 6 साल का बेटा हर्ष राज शामिल हैं। बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के मौके पर पूरा परिवार परगांव आया हुआ था। सभी वापस जहानाबाद लौट रहे थे। इसी दौरान ऑटो चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और सभी ई-रिक्शा समेत उफनते नाले में जा गिरे।


पंकज कुमार और उनकी पत्नी ने नाले में लटक रहे बांस को पकड़ कर अपनी जान बचा ली और ई रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया जबकि तीनों बच्चे पानी में बह गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं और बच्चों को बरामद करने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। उधर, बच्चों के माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता