ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में जानलेवा बनी गर्मी : अस्पताल में भर्ती पांच मरीजों की गई जान : लू लगने से मौत की आशंका

ARWAL : बिहार में भीषण गर्मी और लू से लोगों की जान जाने लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्यभर में अबतक गर्मी से दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है। इसी बीच खबर आ रही है कि अरवल सदर अस

बिहार में जानलेवा बनी गर्मी : अस्पताल में भर्ती पांच मरीजों की गई जान : लू लगने से मौत की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARWAL : बिहार में भीषण गर्मी और लू से लोगों की जान जाने लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्यभर में अबतक गर्मी से दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है। इसी बीच खबर आ रही है कि अरवल सदर अस्पताल में भर्ती पांच मरीजों की जान चली गई है। भीषण गर्मी और लू लगने से इनकी मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि फिलहाल इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। 


दरअसल, अरवल में हिटवेब के भयंकर प्रकोप से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले का तापमान 44 डिग्री के भी पार पहुंच गया है। भीषण गर्मी के इस प्रकोप से लोग तेजी से बीमार पड़ने लगे हैं। सदर अस्पताल में आये पांच मरीजों की मौत हो गई है। लू लगने से इन सभी पांच लोगों की मौत की अशांका जताई जा रहीं है। हालांकि मरीज पहले से कई तरह की बीमारियों से भी पीड़ित बताए जाते हैं। 


मृतकों में करवासिन निवासी बाबूराम, जयपुर निवासी पलक, बालूबिगहा निवासी कृष्णा, भोजपुर के धेवरी निवासी लालमुनि देवी और महेंदिया की रहने वाली धनमनिया देवी शामिल हैं। मौत के बाद किसी भी मृतक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। सदर अस्पताल में एक लू वार्ड बनाया गया है। लेकिन मरीजों की संख्या के आगे वह नाकाफी साबित हो रहा है।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता