ब्रेकिंग
भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी

Bihar Matric Exam: परीक्षा हॉल में छात्रा ने जहर खाया, बिहार बोर्ड से सवाल- इतनी सख्त चेकिंग में कीटनाशक कैसे अंदर पहुंच गया?

Bihar Matric Exam: बिहार में मैट्रिक की परीक्षा में बिहार बोर्ड सख्त चेकिंग का दावा करता रहा है. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर बढ़ चढ़ कर दावे करते रहे हैं. लेकिन मैट्रिक परीक्षा दे रही छात्र जहर लेकर परीक्षा केंद्र में चली गयी औऱ वहीं खा लिया.

Bihar Matric Exam
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Matric Exam: बिहार में अभी मैट्रिक की परीक्षा चल रही है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर लगातार ये दावा कर रहे हैं कि ऐसा इंतजाम किया गया है कि कोई परीक्षार्थी कागज का एक टुकड़ा लेकर भी परीक्षा हॉल के अंदर नहीं जा सकता. लेकिन एक छात्रा जहर लेकर परीक्षा हॉल के अंदर पहुंच गयी. छात्रा ने परीक्षा हॉल में जहर खा लिया. 


अरवल में हुआ वाकया

बिहार के अरवल में ये वाकया हुआ है. स्वतंत्रता सेंनानी गोदानी सिंह महाविद्यालय परीक्षा केन्द्र पर शनिवार को परीक्षा देने आयी एक छात्रा ने जहर खा ली. इससे परीक्षा हॉल में अफरा तफरी की उत्पन्न हो गयी. जहर खाने के बाद तड़प रही छात्रा को वीक्षक और महिला सिपाही इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची. बाद में छात्रा के परिजन उसे लेकर एक निजी क्लीनिक में चले गये, जहां उसका इलाज चल रहा है.


घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाने पुलिस की टीम सदर अस्पताल पहुंची और पूरी घटना के बारे में जानकारी ली. इस संबंध में अरवल के डीएम कुमार गौरव ने मीडिया को बताया कि ये गंभीर मामला है. इसलिए तीन सदस्यी जांच टीम गठित कर रिपोर्ट देने को कहा गया है.


कैसे पहुंच गया जहर 

डीएम ने कहा कि परीक्षा केन्द्र पर तैनात स्टैटिक दंडाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछा गया है. किस परिस्थिति में छात्रा कीटनाशक दवा लेकर परीक्षा केन्द्र में पहुंची.  इसकी जांच कमेटी के द्वारा की जाएगी. जिलाधिकारी के निर्देश पर सखी वन स्टॉप सेंटर के परियोजना प्रबंधक ने अस्पताल जाकर बीमार छात्रा की काउंसलिंग की.


काउंसलिंग के दौरान ये जानकारी मिली कि परीक्षा में फेल होने के डर से छात्रा काफी घबरायी हुई थी. नर्वस होने की वजह से शनिवार को वह अपने साथ चूहा मारने वाली कीटनाशक दवा लेकर परीक्षा केन्द्र में पहुंची थी और परीक्षा शुरू होने से पहले ही दवा खाली. जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. छात्रा की तबीयत खराब होने के बाद आनन फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.


बिहार बोर्ड की व्यवस्था फेल

परीक्षा केंद्र के अंदर छात्रा के जहर खाने को लेकर परीक्षा केंद्र के विधि व्यवस्था एवं अन्य तैयारी पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले मुख्य द्वार पर सभी छात्र-छात्राओं की सघन जांच की जाती है. बिहार बोर्ड दावा करता है कि कोई परीक्षार्थी कागज का टुकड़ा लेकर भी अंदर नहीं जा सकता. फिर  छात्रा जहर लेकर परीक्षा केंद्र में कैसे चली गई.


उधर, अरवल सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर समीम ने बताया कि बीमार छात्रा का समुचित इलाज किया गया. साथ ही इसकी सूचना सदर थाने को दी गई. चिकित्सक ने बताया कि छात्रा ने जहर खाया है लेकिन उसकी सकी मात्रा कम है. जहर का मात्र अधिक रहती तो छात्रा की जान जा सकती थी.


सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि छात्रा फिलहाल खतरे से बाहर है. आज गोदानी सिंह महाविद्यालय में परीक्षा दे रहे दो अन्य छात्रा को भी तबीयत खराब हुई. बीच परीक्षा से दोनों को भी सदर अस्पताल में लाया गया जहां इलाज किया गया. सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि अन्य दो छात्रा की तबीयत खाली पेट रहने की वजह से बिगड़ी है. उन्होंने बताया कि खाली पेट की वजह से पेट में दर्द चक्कर आना उल्टी होना बेहोश होना पैनिक अटैक है. इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दिया गया.