ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

थाने में रचाई शादी: प्रेमी युगल ने भगवान शिव के मंदिर में लिए सात फेरे, पुलिस बनी गवाह

अरवल जिले के कुर्था थाना परिसर सोमवार को प्रेम विवाह का गवाह बना, जब सतीश कुमार और रिनशु कुमारी ने भगवान शिव के मंदिर में सात फेरे लिए। कोर्ट मैरिज के बाद पारिवारिक सहमति से थाने में यह अनोखी शादी हुई, जिसमें पुलिस अधिकारी भी शामिल होकर गवाह बने।

bihar
प्यार किया तो डरना क्या
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: अरवल जिले के कुर्था थाना कैम्पस में एक अनोखी शादी हुई। थाना परिसर में स्थित मंदिर में प्रेमी-युगल की शादी करवाई गयी। जहां न कोई बैंड बाजा था और न ही बाराती थे। इससे पहले दोनों ने सबसे छिपाकर कोर्ट मैरिज कर ली थी। जब दोनों परिवारों को इस बात का पता चला तब वो सोमवार को कुर्था थाना पहुंच गये जहां दोनों ने पुलिस कर्मियों के समक्ष मंदिर में शादी रचाई। 


करपी थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव निवासी प्रमोद शर्मा के पुत्र सतीश कुमार ने औरंगाबाद जिले के पौथु थाना क्षेत्र के सीबा गांव निवासी रामानुज शर्मा की पुत्री रिनशु कुमारी के साथ थाने में ही सात फेरे लिये। मिली  जानकारी के मुताबिक सतीश और रिनशु का प्रेम-प्रसंग पिछले कई वर्षों से चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे, लेकिन सामाजिक और पारिवारिक कारणों से विवाह नहीं हो पा रहे थे। 


मार्च माह में दोनों ने गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद जब परिवारों को इस बात की जानकारी हुई, तो सोमवार को दोनों पक्ष कुर्था थाने पहुंचे।थाने में पदस्थापित अपर थानाध्यक्ष शमशेर आलम, पीएसआई स्मिता उपाध्याय सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने मामले को समझते हुए प्रेमी युगल को थाना परिसर में बने भगवान शिव के मंदिर में शादी कराने का निर्णय लिया। 


पूरे विधि-विधान के साथ युगल की शादी कराई गई। नवविवाहित जोड़े ने भगवान को साक्षी मानकर एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। इस अनोखी शादी के गवाह बने पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी भावुक हो उठे और नवदंपति को आशीर्वाद देकर विदा किया। थाने में हुई यह शादी न केवल प्रेम की जीत साबित नहीं हुई, बल्कि समाज के लिए भी एक मिसाल बन गई।

टैग्स