ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

Bihar News : इस जिले को रास ना आई होली, अब तक 5 की मौत, 54 घायल, 7 गंभीर हालत में PMCH रेफर

Bihar News : वैसे तो होली के मौके पर प्रदेश भर से दुखदाई ख़बरें प्राप्त हुई हैं मगर यह जिला इस बार दुर्घटनाओं के मामले में शायद टॉप 3 जिलों में से हो। होली के मौके पर यहाँ के कई परिवारों में मातम छा चुका है।

Bihar News
PMCH
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News : होली का त्योहार जहां रंगों और खुशियों का प्रतीक है, वहीं अरवल जिले में यह मातम और आंसुओं में डूब गया। जिले भर में सड़क हादसों और मारपीट की घटनाओं ने पांच परिवारों की जिंदगी उजाड़ दी, जबकि 54 लोग घायल हुए। इनमें से सात की हालत इतनी नाजुक थी कि उन्हें पटना के पीएमसीएच रेफर करना पड़ा। अस्पताल से लेकर गांवों तक हर तरफ स्वजनों की चीखें गूंज रही थीं।  


सड़क हादसों का कहर

होली के दौरान जिले में सड़क दुर्घटनाओं ने सबसे ज्यादा कोहराम मचाया। शुक्रवार शाम करपी थाना क्षेत्र के रोहाई-भदासी मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में 18 साल के अमन चौधरी की जान चली गई। अमन रोहाई गांव का रहने वाला था। जबकि शनिवार को एनएच-110 पर डीएम आवास के पास दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल हुए, जिनमें से गुड्डू मिस्त्री (30) और कुंदन कुमार (35) ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। गुड्डू मखदुमपुर का और कुंदन मसौढ़ी का रहने वाला था। उसी दिन किंजर बाजार में एक और हादसे ने 21 साल के आनंद कुमार उर्फ आयुष कश्यप को छीन लिया। सभी शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।


मारपीट ने भी ली जान

सड़क हादसों के अलावा मारपीट की घटनाओं ने भी होली की खुशियों पर पानी फेर दिया। मानिकपुर थाना क्षेत्र के बतसपुर गांव में नाली के कचरे और गोइटा ठोकने को लेकर हुए विवाद में 58 साल के काशी प्रसाद यादव की हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे जोगिंदर यादव की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष पीयूष जायसवाल ने बताया कि मारपीट के बाद काशी की मौत हो गई, और जांच चल रही है।  


54 घायल, 7 की जिंदगी खतरे में

14 से 16 मार्च के बीच 60 घंटों में जिले में 54 लोग घायल हुए। इनमें 28 मारपीट और 26 सड़क हादसों के शिकार बने। सभी का इलाज सदर अस्पताल में हुआ, लेकिन सात लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें पटना रेफर किया गया। अस्पताल प्रबंधक रिजवानुल हक ने कहा, "हमने 54 मरीजों का इलाज किया, लेकिन सात को बचाने के लिए पटना भेजना पड़ा"। 

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता