ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

आवारा कुत्तों के कारण आतंक के साये में जी रहे अरवल के लोग, 15 दिन में 244 लोगों को काटा

ARWAL: जिले में लावारिस कुत्ते के आतंक से लोग डरे हैं. हर रोज लावारिस कुत्ते लोगों को काट रहे हैं, जिसके कारण आम लोगों में दहशत का माहौल है. शहर के अलग-अलग अस्पताल में हर रोज 40 से अधिक

FirstBihar
Anamika
1 मिनट

ARWAL: जिले में लावारिस कुत्ते के आतंक से लोग डरे हैं. हर रोज लावारिस कुत्ते लोगों को काट रहे हैं, जिसके कारण आम लोगों में दहशत का माहौल है. 

शहर के अलग-अलग अस्पताल में हर रोज 40 से अधिक लोग कुत्ता काटने के बाद इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिसके बाद से लोगों में दहशत का माहौल है. 

खबर के मुताबिक सदर अस्पताल में पिछले 15 दिनों में कुत्ता काटने के बाद 244 लोग इलाज के लिए पहुंच चुके हैं. कुत्ते के डर से लोग इतने डर गए हैं कि बच्चों को घर से बाहर भी अकेले नहीं निकलने दे रहे हैं. लेकिन कुत्तों से बचने के लिए सरकारी स्तर पर कोई बचाव का उपाय नहीं किया जा रहा है.