ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

अरवल पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी हुई स्कॉर्पियो बरामद, गिरोह की तलाश जारी

अरवल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी हुई स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की। एसआईटी टीम की त्वरित कार्रवाई से वाहन सुरक्षित मिला और चोरी में शामिल गिरोह की तलाश जारी है।

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: अरवल  पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की गई स्कॉर्पियो गाड़ी को बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक 19 सितंबर की रात्रि करीब 2 बजे वासिलपुर स्थित जियो ऑफिस परिसर से एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी हो गई थी। 


इस मामले में वाहन मालिक द्वारा थाना में लिखित आवेदन देने पर अरवल थाना कांड संख्या 345/25,  20 सितंबर 2025 को धारा-303(2) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इनामुल हक मेगनूं ने त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया और विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। 


टीम ने तकनीकी अनुसंधान और गोपनीय छानबीन के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की गई स्कॉर्पियो को बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस ने उन अपराधियों की भी पहचान करने में जुटी है जो इस चोरी की घटना में शामिल थे। गिरोह का नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है, और आगे की कार्रवाई जारी है।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अपराध और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। वाहन चोरी करने वाले ऐसे गिरोहों पर पैनी नजर रखी जा रही है। आम लोगों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि अपराधियों को जल्द पकड़कर कानून के शिकंजे में लाया जा सके।