ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अरवल में अनियंत्रित कार ने दो दोस्तों को कुचला, एक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर

ARWAL: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है. अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित भदासी बाजार के पास एनएच-110 पर एक अनियंत्रित कार ने पैदल चल रहे दो दोस्तों को कुचल दिया। इस घटना मे

अरवल में अनियंत्रित कार ने दो दोस्तों को कुचला, एक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है. अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित भदासी बाजार के पास एनएच-110 पर एक अनियंत्रित कार ने पैदल चल रहे दो दोस्तों को कुचल दिया। इस घटना में एक दोस्त की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनीं हुई है।


मृतक की  पहचान भदासी गांव निवासी किशोरी पासवान के 13 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार के रूप में की गई है। वहीं घायल छात्र की पहचान पिंटू पासवान के 17 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के तौर पर हुई है। दोनों दोस्त भदासी बाजार से अपने-अपने घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने दोनों को कुचल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। वही कार के चालक को गिरफ्तार किया है। 


घटना की सूचना पाकर अरवल एसपी मोहम्मद कासिम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन और सदर थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार अपने दल बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे जहां परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही गिरफ्तार कार चालक को थाने लाया गया है साथ ही जब्त कार को भी थाना परिसर में रखा गया है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता