ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

अरवल में अनियंत्रित स्विफ्ट डिज़ायर कार नहर में गिरी, एक युवक लापता, रेस्क्यू जारी

अरवल के सदर थाना क्षेत्र में पटना से औरंगाबाद जा रही स्विफ्ट डिज़ायर कार नहर में गिर गई। हादसे में पिंटू कुमार को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि ध्रुव तिवारी लापता हैं। एनडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी है।

Bihar
रफ्तार का कहर
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: पटना से औरंगाबाद जा रही स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इस दौरान कार सवार दो लोग पानी में डूब गये। स्थानीय लोगों ने एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि दूसरे का पता नहीं चल सका। वह अभी भी लापता है जिसकी तलाश की जा रही है। कार को किसी तरह नहर से बाहर निकाला गया। इस घटना से गुस्साए लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। 


घटना सदर थाना क्षेत्र की है, जहां मंगलवार की अहले सुबह पटना से औरंगाबाद जा रही स्विफ्ट डिज़ायर कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस दौरान कार में सवार दो लोग पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों की मदद से पिंटू कुमार को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पिंटू औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के यारी गांव का रहने वाला है। जबकि दूसरा व्यक्ति ध्रुव तिवारी जो पटना जिले के विक्रम थाना क्षेत्र के खोरठा गांव का रहने वाला है। वह अभी तक लापता है। 


ध्रुव तिवारी औरंगाबाद बाल संरक्षण इकाई में कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। घंटों खोजबीन के बावजूद ध्रुव तिवारी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, जो लगातार नदी में लापता युवक की तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। 


घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पटना-औरंगाबाद मुख्य पथ को जाम कर दिया। जिसके कारण सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। ग्रामीणों का आरोप था कि रेस्क्यू अभियान में देरी हो रही है और इस

अरवल में अनियंत्रित स्विफ्ट डिज़ायर कार नहर में गिरी, एक युवक लापता, रेस्क्यू जारी

अरवल में अनियंत्रित स्विफ्ट डिज़ायर कार नहर में गिरी, एक युवक लापता, रेस्क्यू जारी

टैग्स
रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता