ब्रेकिंग
Bihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लान

अरवल में LPG कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी में 18 खाली गैस सिलेंडर जब्त

अरवल में प्रशासन ने एलपीजी कालाबाजारी के खिलाफ अभियान चलाते हुए बैदराबाद बाजार क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान 18 खाली गैस सिलेंडर जब्त किए गए और जांच जारी है।

बिहार न्यूज
कालाबाजारी नहीं चलेगी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: अरवल जिले में एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण और सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।


इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार और जिला आपूर्ति पदाधिकारी गोविन्द कुमार मिश्रा के संयुक्त नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर बैदराबाद बाजार क्षेत्र में छापेमारी की गई। जांच के दौरान एक आवासीय परिसर से कुल 18 खाली गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिनमें भारत पेट्रोलियम के 6 और इंडियन ऑयल के 12 सिलेंडर शामिल हैं।


एक ही स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडरों का पाया जाना संदेहास्पद माना गया। इसके बाद प्रशासन ने सभी सिलेंडरों को विधिसम्मत तरीके से जब्त कर संबंधित गैस एजेंसियों को सौंप दिया। इस मामले में अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित मकान मालिक से स्पष्टीकरण मांगा है और उन्हें जवाब देने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि प्राप्त जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि गैस सिलेंडर के उपयोग और भंडारण से जुड़े सभी नियमों का पालन करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। इसके लिए जिला नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 06337-228984, 229494 और टोल फ्री नंबर 18003451618 जारी किए गए हैं। इसके अलावा अनुमंडल स्तर पर 06337-228656 नंबर भी उपलब्ध है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता