ब्रेकिंग
स्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टस्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्ट

प्यार के आगे झुका परिवार, प्रेमी युगल ने सूर्य मंदिर में रचाई शादी

अरवल जिले के वंशी थाना क्षेत्र में तीन साल से प्रेम संबंध में रहे युवक-युवती ने परिवार की असहमति के बावजूद मोथा सूर्य मंदिर में शादी कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर दोनों पक्षों के परिजन मंदिर पहुंच गए, जहां घंटों विवाद चला।

बिहार न्यूज
हो गई प्यार की जीत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: अरवल जिले के वंशी थाना क्षेत्र स्थित अनुवां गांव का एक प्रेम प्रसंग इन दिनों इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। परिवार की असहमति के बावजूद प्रेमी युगल ने मोथा सूर्य मंदिर में विधि-विधान से विवाह कर अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया। हालांकि शादी के बाद दोनों पक्षों के परिजनों के बीच मंदिर परिसर में घंटों तक विवाद और नोकझोंक का दौर चलता रहा।


जानकारी के अनुसार अनुवां गांव निवासी 21 वर्षीय सिंपी कुमारी और 27 वर्षीय राजकांत कुमार पिछले तीन वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे। दोनों के बीच प्रेम संबंध था और वे विवाह करना चाहते थे। इसी दौरान युवती के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी, जिसके बाद प्रेमी युगल ने परिवार की इच्छा के विरुद्ध विवाह करने का फैसला लिया।


निर्धारित योजना के तहत दोनों मोथा सूर्य मंदिर पहुंचे और हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न कर लिया। शादी की सूचना मिलते ही दोनों पक्षों के परिजन मंदिर पहुंच गए। इसके बाद मंदिर परिसर में काफी देर तक बहस, नाराजगी और विवाद का माहौल बना रहा। स्थिति को बिगड़ता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस की पहल के बाद तनावपूर्ण स्थिति सामान्य हो सकी।


प्रेम विवाह की यह घटना अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोग इसे प्यार और पारिवारिक परंपराओं के बीच संघर्ष के रूप में देख रहे हैं, जबकि युवा वर्ग इस फैसले को प्रेम की जीत के रूप में चर्चा कर रहा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता