ब्रेकिंग
पटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफरपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफर

Arrah News: दुकान पर चाय पी रहे 5 लोगों को बेलगाम कंटेनर ने रौंदा, हादसे में 2 की मौत, 3 की हालत गंभीर

ARRAH: आरा में बेलगाम कंटेनर ने 5 लोगों को रौंद दिया। इस हादसे मे दो की मौत हो गयी है जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। वही घटना के बाद कंटेनर का चालक फरार हो गया है। इस

Arrah News: दुकान पर चाय पी रहे 5 लोगों को बेलगाम कंटेनर ने रौंदा, हादसे में 2 की मौत, 3 की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARRAH: आरा में बेलगाम कंटेनर ने 5 लोगों को रौंद दिया। इस हादसे मे दो की मौत हो गयी है जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। वही घटना के बाद कंटेनर का चालक फरार हो गया है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


घटना आरा-पटना नेशनल हाईवे के गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर बाजार की है। जहां मिठाई दुकान के पास बेलगाम कंटेनर ने सड़क किनारे चाय दुकान पर बैठकर चाय पी रहे 5 लोगों रौंद दिया। इस हादसे में एक अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बुजुर्ग महिला ने इलाज के दौरान सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दम तोड़ दिया। 


वहीं घायल तीन लोगों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर वार्ड नंबर 13 निवासी काशी सोनार के 55 वर्षीया पुत्र रमेश सोनार शामिल है। रमेश सोनार मजदूरी करते थे। वही एक अज्ञात बुजुर्ग महिला भी शामिल है। 


जबकि घायलों की पहचान उसी गांव के रहने वाले सुदामा,गोपाल एवं चुन्नू के रूप में हुई है। घटना के बाद ड्राइवर कंटेनर छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया। वही दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया। मृतक रमेश सोनार जिस दुकान में मजदूरी करते थे वहां के मालिक ने बताया कि सोमवार की अहले सुबह सभी लोग चाय की दुकान पर सड़क किनारे बैठकर चाय पी रहे थे। 


तभी बेलगाम कंटेनर में सभी को रौंद दिया। हादसे में रमेश सोनार की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि एक अज्ञात बुजुर्ग महिला ने इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में दम तोड़ दिया। वहीं सुदामा,गोपाल एवं चुन्नू गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

Arrah News: दुकान पर चाय पी रहे 5 लोगों को बेलगाम कंटेनर ने रौंदा, हादसे में 2 की मौत, 3 की हालत गंभीरArrah News: दुकान पर चाय पी रहे 5 लोगों को बेलगाम कंटेनर ने रौंदा, हादसे में 2 की मौत, 3 की हालत गंभीर

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता