ब्रेकिंग
बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जुटेंगे बॉलीवुड-भोजपुरी सितारे, 4 लाख मेहमानों के लिए भोज, 6 हेलीपैड तैयार✦पटना में चोरों का कारनामा: छठ घाट पर अर्घ्य देने गया था पूरा परिवार, उधर घर में हो गई 2 करोड़ के सोने की चोरी, चांदी के गहनों को नहीं लगाया हाथ ✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जुटेंगे बॉलीवुड-भोजपुरी सितारे, 4 लाख मेहमानों के लिए भोज, 6 हेलीपैड तैयार✦पटना में चोरों का कारनामा: छठ घाट पर अर्घ्य देने गया था पूरा परिवार, उधर घर में हो गई 2 करोड़ के सोने की चोरी, चांदी के गहनों को नहीं लगाया हाथ

बिहार : आर्मी जवान की संदिग्ध अवस्था में मौत, मौसेरे भाई की हालत गंभीर, परिवार में मचा कोहराम

NAWADA : खबर नवादा जिले से आ रह है जहां पकरीबरावां थाना क्षेत्र के कपसंडी गांव में एक आर्मी जवान की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई. जबकि उनके मौसेरे भाई की हालत गम्भीर बनी हुई है. जिसे इलाज के लिए पा

बिहार : आर्मी जवान की संदिग्ध अवस्था में मौत, मौसेरे भाई की हालत गंभीर, परिवार में मचा कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NAWADA : खबर नवादा जिले से आ रह है जहां पकरीबरावां थाना क्षेत्र के कपसंडी गांव में एक आर्मी जवान की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई. जबकि उनके मौसेरे भाई की हालत गम्भीर बनी हुई है. जिसे इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गया है. 


मृतक आर्मी जवान का नाम मुकेश कुमार बताया गया है. वहीं उसके साथ मौजूद मौसेरे भाई का नाम उमाशंकर है. परिजनों ने बताया कि दोनों भाई कमरे में सोए हुए थे. शनिवार की सुबह कमरे का दरवाजा खोला गया तो परिवार के सदस्य दंग रह गए. आर्मी जवान मुकेश कुमार और उनके मौसेरे भाई  उमाशंकर बिस्तर पर बेहोश पड़े हुए थे. यह देख घर में कोहराम मच गया. 


जिसके बाद दोनों को सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल पहुंचने पर आर्मी जवान को देखते ही चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया. परिवार के लोगों का कहना है कि दम घुटने से ही मौत हुई है. हालांकि अभी इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि आखिर मौत कैसे हुई हैं.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता