ब्रेकिंग
जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो

नरकटियागंज अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा और तोड़फोड़

बेतिया के नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में डिलीवरी के दौरान इलाज में लापरवाही से एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर की गैरहाजिरी पर नाराज़गी जताते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ की। नवजात की हालत गंभीर, परिजन कर रहे कार्रवाई की मांग।

Bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: खबर बेतिया से है जहां नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता की मौत के बाद मृतका के परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 


अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। प्रसव के दौरान इलाज में कथित लापरवाही से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी और बवाल मच गया। मृतका की पहचान रोआरी निवासी नगमा खातून के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के समय ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक डॉ. ग़ज़ल प्रवीण अस्पताल में मौजूद नहीं थीं, जबकि उनकी ड्यूटी उसी समय थी। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर अक्सर निजी अस्पतालों में व्यस्त रहती हैं, जिससे सरकारी अस्पताल में मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता।


घटना के बाद प्रसूता के परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। स्थिति इतनी बेकाबू हो गई कि ड्यूटी पर तैनात अन्य चिकित्सक और कर्मचारी मौके से भाग निकले। अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों और उनके परिजनों में भी दहशत फैल गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस बीच नवजात को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतका के परिजन दोषी डॉक्टर और अस्पताल प्रशासन पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह हालात को नियंत्रित किया। इस घटना ने अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट