ब्रेकिंग
तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦कार्तिक पूर्णिमा 2026: पटना में ट्रैफिक रूट बदला, 24 नवंबर को कई रास्तों पर वाहनों की नो-एंट्री, जानें नया ट्रैफिक प्लान✦कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का गाटर गिरा, बाल-बाल बची बाइक सवार की जान✦छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, घर में छिपा बैठा था शिक्षक; पुलिस ने दबोचा✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦कार्तिक पूर्णिमा 2026: पटना में ट्रैफिक रूट बदला, 24 नवंबर को कई रास्तों पर वाहनों की नो-एंट्री, जानें नया ट्रैफिक प्लान✦कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का गाटर गिरा, बाल-बाल बची बाइक सवार की जान✦छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, घर में छिपा बैठा था शिक्षक; पुलिस ने दबोचा

पत्नी ने पड़ोसी से कर ली शादी, सदमे में पति ने फेसबुक लाइव कर खाया जहर, कहा- मौत के बाद इंसाफ चाहिए

ARARIYA : बिहार के अररिया में पत्नी की बेवफाई से परेशान शख्स ने फेसबुक लाइव कर मौत को गले लगा लिया. जहर खाने के दौरान उसने फेसबुक लाइव किया और कहा कि मौत के बाद इंसाफ की मांग की. बताया

पत्नी ने पड़ोसी से कर ली शादी, सदमे में पति ने फेसबुक लाइव कर खाया जहर, कहा- मौत के बाद इंसाफ चाहिए
Anamika
2 मिनट

ARARIYA : बिहार के अररिया में पत्नी की बेवफाई से परेशान शख्स ने फेसबुक लाइव कर मौत को गले लगा लिया. जहर खाने के दौरान उसने फेसबुक लाइव किया और कहा कि मौत के बाद इंसाफ की मांग की. 

बताया जा रहा है कि सिमराहा के रहने वाले हेमंत गुप्ता की पत्नी ने अपने पड़ोस में रहने वाले युवक से शादी कर ली. जिसे हेमंत बर्दाश्त नहीं कर पाया और कमरा बंदकर के जहर खा लिया. इस दौरान उसने फेसबुक लाइव आकर इंसाफ की मांग की. फेसबुक लाइव के दौरान उसने कहा कि  मैं हेमंत गुप्ता पूरे होश हवास में बयान देता हूं कि मेरी पत्नी मुन्नी देवी को राकेश साह ने जबरन कब्जा कर कोर्ट मैरिज कर ली है. इसको हम बर्दाश्त नहीं कर पाए. मैं सुसाइड करने जा रहा हूं. मेरे मरने के बाद मुझे इंसाफ चाहिए.

युवक का फेसबुक लाइव देखते ही कुछ लोग उसके घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद कमरे के दरवाजे को तोड़ा गया तो वह बेहोश मिला.आनन-फानन में लोग उसे लेकर अररिया सदर अस्पताल पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई.