ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

आखिरकार सरकार के दुलारे अफसर पर हुई कार्रवाई, अररिया कांड के सूत्रधार मनोज कुमार सस्पेंड

PATNA : कई दिनों तक फजीहत कराने के बाद आखिरकार अररिया कांड के सूत्रधार तत्कालीन जिला जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है. इस मामले में मनोज कुमार को

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA : कई दिनों तक फजीहत कराने के बाद आखिरकार अररिया कांड के सूत्रधार तत्कालीन जिला जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है. इस मामले में मनोज कुमार को बचाने के सभी प्रयास असफल साबित हुए हैं और उन्हें सरकार ने निलंबित करने की अधिसूचना जारी कर दी है.

इसको भी पढ़ें: आखिरकार सस्पेंड हुए अररिया के कृषि पदाधिकारी, फेल हो गया “प्यार” से मैनेजमेंट, पुलिसकर्मी से करायी थी उठक-बैठक

आखिरकार सरकार के दुलारे अफसर पर हुई कार्रवाई, अररिया कांड के सूत्रधार मनोज कुमार सस्पेंड

आपको बता दें कि मनोज कुमार सरकार के वही दुलारे अफसर है जिन्होंने सड़क पर चौकीदार से कान पकड़कर उठक बैठक कर आया था. चौकीदार से उठक बैठक कराने के मामले में एक पुलिस अधिकारी को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया था लेकिन जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार का सरकार ने तबादला कर दिया था.


गुस्से में थे चौकीदार

कार्रवाई नहीं होने पर बिहार दफादार चौकीदार पंचायत ने एलान किया था कि कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार पर अविलंब कार्रवाई नहीं हुई तो 5 मई से हड़ताल पर चले जाएंगे. पंचायत के सचिव डॉ संत सिंह ने कहा था कि सरकार दोषी कृषि पदाधिकारी पर तुरंत कार्रवाई करे. उधर बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने भी मनोज कुमार पर कार्रवाई नहीं होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था. मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा है कि सरकार की तरफ से सजा को लेकर अपनाया जा रहा दोहरा मापदंड ठीक नहीं.  


कृषि पदाधिकारी ने किया था अपमानित

यह विवाद अररिया जिले के कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार से जुड़ा हुआ है. अररिया के जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार ने गुंडागर्दी दिखाते हुए ड्यूटी पर तैनात एक चौकीदार को सड़क पर बेइज्जत किया था.  चौकीदार का कसूर केवल इतना था कि उसने लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने के लिए जिला कृषि पदाधिकारी की गाड़ी रोक डाली. दसअसल आज सिपाही यह जानकारी लेना चाह रहा था कि गाड़ी किसकी है लेकिन इतनी सी बात पर जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार भड़क गए उन्होंने चौकीदार की ऐसी की तैसी कर दी.