ब्रेकिंग
कटिहार में 1.26 करोड़ के धान गबन का खुलासा, पूर्व पैक्स अध्यक्ष कुंदन प्रसाद साह गिरफ्तारतेजस्वी यादव का NDA सरकार पर जोरदार हमला, डिग्री के सवाल पर जमकर सुनायाखान ग्लोबल स्टडीज मारपीट केस: शिक्षक रौशन आनंद की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, सामने आई यह बड़ी वजहखाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, अगलगी में दो घर जलकर खाक; लाखों की संपत्ति का नुकसानअदना सा 'अकाउंटेंट' के पास आलीशान घर...थार गाड़ी...लाखों-करोड़ों के जेवर व अन्य सामान, EOU रेड में धनकुबेर की खुली पोल....कटिहार में 1.26 करोड़ के धान गबन का खुलासा, पूर्व पैक्स अध्यक्ष कुंदन प्रसाद साह गिरफ्तारतेजस्वी यादव का NDA सरकार पर जोरदार हमला, डिग्री के सवाल पर जमकर सुनायाखान ग्लोबल स्टडीज मारपीट केस: शिक्षक रौशन आनंद की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, सामने आई यह बड़ी वजहखाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, अगलगी में दो घर जलकर खाक; लाखों की संपत्ति का नुकसानअदना सा 'अकाउंटेंट' के पास आलीशान घर...थार गाड़ी...लाखों-करोड़ों के जेवर व अन्य सामान, EOU रेड में धनकुबेर की खुली पोल....

बिहार में भीषण सड़क हादसा: साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में मां-बेटे समेत 4 की मौत, 7 लोग घायल

Bihar Road Accident: बिहार के अररिया-पूर्णिया मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे समेत चार लोगों की जान चली गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। परिवार के सदस्य एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच...

बिहार में भीषण सड़क हादसा: साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में मां-बेटे समेत 4 की मौत, 7 लोग घायल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के अररिया-पूर्णिया मार्ग पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। श्राद्ध कर्म में शामिल होने जा रहे एक परिवार की स्कॉर्पियो गाड़ी एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई और दूसरी कार को टक्कर मारते हुए पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में मां-बेटे समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


घटना अररिया-पूर्णिया मार्ग स्थित कुसियारगांव पार्क के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर अचानक आए एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का संतुलन बिगड़ गया। वाहन पहले सामने से आ रही एक कार से टकराया और फिर पलट गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई लोग वाहन में ही फंस गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।


हादसे में अररिया के गैयारी निवासी 25 वर्षीय मो. कोनैन, पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र स्थित सकमा बिशनपुर निवासी 70 वर्षीय मायानंद झा, 68 वर्षीय शांति देवी तथा उनके पुत्र 49 वर्षीय गौतम कुमार ठाकुर उर्फ रंटू की मौत हो गई। मां-बेटे की एक साथ मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


घटना में कार और स्कॉर्पियो पर सवार कुल सात लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।


जानकारी के अनुसार सकमा बिशनपुर गांव से गौतम कुमार ठाकुर, उनकी मां शांति देवी, चाचा मायानंद झा समेत परिवार के अन्य सदस्य मधेपुरा जिले के रामनगर स्थित एक रिश्तेदार के यहां श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया और परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।


हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस और यातायात पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को तत्काल अररिया सदर अस्पताल भेजा गया।


प्रभारी ट्रैफिक डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। सभी शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।