ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

तेजस्वी यादव से मिलने पहुंची छोटू की प्रेमिका आरती, कर दी ये मांग

ARARIA: अररिया की आरती और छोटू की प्रेम कहानी देशभर में चर्चा का विषय बन गया। वही छोटू, जिसे प्यार करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी थी। लेकिन अब उनकी प्रेमिका आरती बिहार के डि

तेजस्वी यादव से मिलने पहुंची छोटू की प्रेमिका आरती, कर दी ये मांग
First Bihar
2 मिनट

ARARIA: अररिया की आरती और छोटू की प्रेम कहानी देशभर में चर्चा का विषय बन गया। वही छोटू, जिसे प्यार करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी थी। लेकिन अब उनकी प्रेमिका आरती बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पास पहुंच गई हैं। न्याय की गुहार लगाते हुए आरती ने कहा कि मैं विधवा बनकर जिऊंगी। मैं अपने प्रेमी के न्याय के लिए लड़ती रहूंगी। आरती ने तेजस्वी यादव के सामने कई बात राखी। 



आरती ने तेजस्वी यादव से कहा कि दुनिया ने मेरे छोटू को मुझसे अलग कर दिया है, लेकिन उन सभी को मैं सजा दिलाऊंगी। आरती ने अपनी नाराज़गी जताते हुए कहा कि मैंने घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन इस पर अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरती की बात सुनते ही तेजस्वी यादव भड़क गए और उन्होंने कहा कि मैं आपको न्याय दिलाने की संभव कोशिश करूंगा। आरती का साफ़ तौर पर यही कहना था कि छोटू के हत्यारों को सज़ा दिलाई जाए। 



आपको बता दें, पिछले महीने ही आरती और छोटू की प्रेम कहानी का अंत हो गया था, जिसे आज भी आरती ज़िंदा रखने की कोशिश कर रही है। छोटू की मौत के बाद आरती की हालत ऐसी हो गई थी कि वह कुछ बोल पाने में सक्षम नहीं थी। लेकिन, अब जैसे-जैसे आरती की स्थिति ठीक हो रही है वह छोटू के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रही हैं। 


टैग्स