ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

प्रेमी के साथ भागी नाबालिग की मुखिया ने करायी शादी, पंचायत के सामने भरवायी गई मांग

ARARIYA : सरकार ने लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल तय की है. लड़कियों की शादी 18 साल के बाद ही हो इसे लेकर जागरुकता अभियान कार्यक्रम चलाए जा रहा हैं, लेकिन इन सब के बीच इज्जत की दु

प्रेमी के साथ भागी नाबालिग की मुखिया ने करायी शादी, पंचायत के सामने भरवायी गई मांग
Anamika
3 मिनट

ARARIYA : सरकार ने लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल तय की है. लड़कियों की शादी 18 साल के बाद ही हो इसे लेकर जागरुकता अभियान कार्यक्रम चलाए जा रहा हैं, लेकिन इन सब के बीच इज्जत की दुहाई देकर नाबालिग लड़की की शादी सामाजिक पंचायत में जनप्रतिनिधियों के समक्ष होने का एक वीडियो रानीगंज में वायरल हो रहा है. 

बताया जा रहा है कि यह वीडियो रानीगंज थाना क्षेत्र के खरहट पंचायत का है.इस वीडियो में एक लड़का नाबालिक लड़की की मांग में सिंदूर डाल रहा है. इस वीडियो में कई लोगों के आलावे खरहट पंचायत के मुखिया बुद्धदेव विश्वास, सरपंच पति बिरेन मंडल, जीप सदस्य के पति संतोष विश्वास एवं अन्य ग्रामीण भी मौजूद हैं. 

बताया जा रहा है कि पूर्णिया के कॉपरेटिव थाना क्षेत्र के एक गांव के एक लड़के की बहन की शादी खरहट पंचायत के एक गांव में हुई. इस कारण लड़का उस गांव में आते जाते रहता था. इसी बीच गांव के रहने वाली एक लड़की के साथ उसका प्रेम प्रसंग हो गया और शादी की नीयत से दोनों युवक फरार हो गया थे.

लेकिन भागने के तीन दिन बाद लड़के  ने युवती को वापस गितवास स्थित नहर पर छोड़कर भाग गया. इसके बाद लड़की के पिता ने  स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में गांव में पंचायत बैठा दिया और युवक के साथ ही साथ परिजनों को भी बुलाया गया. पंचायत के दौरान ही भरी पंचायत में युवक द्वारा युवती के मांग में सिंदूर डलवाकर शादी करवा दिया गया. किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया . 

बताया जा रहा है कि 19जनवरी 2021 का यह वीडियो है और शादी  के बाद युवती को युवक अपने साथ अपने घर लेकर चले गये. इस शादी को लेकर मुखिया बुद्धदेव विश्वास ने कहा कि प्रेम-प्रसंग के कारण शादी हुई है. मुखिया ने लड़की को बालिग होने का दावा किया है.