ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

नीतीश राज में भ्रष्टाचार के कितने पुल? नाले के बीच पुल बना दिया, दोनों ओर कोई सड़क नहीं, देखिये वीडियो

ARARIA: सुशासन की बात करने वाले नीतीश कुमार के राज में भ्रष्टाचार के कितने पुल खड़े कर दिये गये हैं? अब एक और अजूबा पुल सामने आया है. इस पुल को नाले के बीच में बना दिया गया है

नीतीश राज में भ्रष्टाचार के कितने पुल? नाले के बीच पुल बना दिया, दोनों ओर कोई सड़क नहीं, देखिये वीडियो
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARARIA: सुशासन की बात करने वाले नीतीश कुमार के राज में भ्रष्टाचार के कितने पुल खड़े कर दिये गये हैं? अब एक और अजूबा पुल सामने आया है. इस पुल को नाले के बीच में बना दिया गया है. पुल के दोनों ओर कोई सड़क नहीं है. यानि लोगों के किसी काम का नहीं है. लेकिन सरकारी खजाने से मोटी रकम का वारा-न्यारा हो गया.


अररिया जिले का अजूबा पुल

जिस पुल की हम बात कर रहे हैं वह अररिया जिले का है. अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड में कुछ दिनों पहले खेत के बीचो बीच पुल बनाकर छोड़ देने का मामला सामने आया था. अब वैसा ही दूसरा कारनामा सामने आ गया है. ये मामला अररिया प्रखंड के बोची पंचायत का है. 


अररिया के बोची पंचायत में एक नाला है. बरसात के दिनों में इसमें पानी भर जाता है. सरकार ने नाला के बीचो बीच पुल खडा कर दिया है. इस पुल को जोड़ने के लिए कोई सड़क नहीं बनायी गयी है. सिर्फ नाले के बीच पुल खड़ा है. चारो ओर पानी जमा है और उसके बीच खड़ा पुल स्थानीय ग्रामीणों का मुंह चिढ़ा रहा है.


बोची के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले साल नवंबर में इस पुल को बनाया गया था. तब लोगों को लगा था कि इसे किसी सड़क से जोड़ा जायेगा. लेकिन सड़क का कोई नामोनिशान नहीं है. पुल बनाकर सरकारी खजाने से मोटी रकम निकाल ली गयी. स्थानीय लोगों को ये तक पता नहीं है कि पुल किस विभाग ने बनाया. इस पुल के बनाने का मकसद क्या है. वहां कोई बोर्ड भी नहीं लगा है. लोग स्थानीय अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों से पुल के बारे में पूछताछ कर रहे हैं लेकिन कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है.


बता दें कि इससे पहले अररिया जिले के ही रानीगंज प्रखंड के परमानंदपुर गांव में खेत के बीच पुल बना कर छोड़ देने का मामला सामने आया था. बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग ने खेत के बीच पुल बना दिया था. पुल के दोनों तरफ कोई सड़क नहीं बनायी गयी. इस पुल की वायरल तस्वीर और वीडियो ने बिहार सरकरा की खूब भद्द पिटवायी थी.