ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

'मेरे भाई को जेल से छुड़ा दो नहीं तो गोली-बम से उड़ा देंगे', नेपाली नंबर से BJP सांसद को मिली धमकी

ARARIYA : बिहार के अररिया से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां अररिया से बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह को एक नंबर से मैसेज कर जान से मारने की धमकी दी गयी है। इस घटना के बाद पुरे इ

'मेरे भाई को जेल से छुड़ा दो नहीं तो गोली-बम से उड़ा देंगे', नेपाली नंबर से BJP सांसद को मिली धमकी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARARIYA : बिहार के अररिया से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां अररिया से बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह को एक नंबर से मैसेज कर जान से मारने की धमकी दी गयी है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है। फ़िलहाल, घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, अररिया से बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह को एक नंबर से मैसेज कर जान से मारने की धमकी दी गयी है। सांसद प्रदीप सिंह को नेपाल के फोन नंबर से धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने अपने मैसेज में भाई को जेल से छुड़वाने की मांग की है और नहीं छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी है। धमकी देने का आरोप विनोद राठौर पर लगाया जा रहा है। 

वहीं सांसद को धमकी मिलने के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। अररिया से बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनके समर्थकों में भी नाराजगी है। जेल में बंद कुख्यात दिनेश राठौर के भाई विनोद राठौर पर धमकी का आरोप लगा है। सांसद के नंबर 8287978430 पर नेपाली नंबर 9779819067748 से मैसेज के जरिये धमकी दी गयी है। मेरे भाई को जेल से छुड़ाओ नहीं तो मार देंगे गोली बम से उड़ा देंगे। सांसद ने नगर थाना में लिखित आवेदन दिया है।