ब्रेकिंग
दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन

बिहार में 1.13 करोड़ की गड़बड़ी: सरकार के आदेश पर पूर्व EO के खिलाफ केस दर्ज, सामान खरीद में बड़ा खेल

Bihar News: जोकीहाट नगर पंचायत में 1.13 करोड़ रुपये की कथित अनियमित खरीदारी मामले में पूर्व ईओ विनोद कुमार पर एफआईआर दर्ज की गई है। नियमों की अनदेखी और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोपों के बाद प्रशासन ने जांच तेज कर दी है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: अररिया के जोकीहाट नगर पंचायत में 1.13 करोड़ रुपये की कथित अनियमित खरीदारी के मामले ने बड़ा मोड़ ले लिया है। इस मामले में पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी विनोद कुमार पर एफआईआर दर्ज की गई है, जिससे प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है।


यह कार्रवाई वर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी अतिउर्रहमान के आवेदन और नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश के बाद की गई है। राजीव कुमार झा ने एफआईआर की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच की जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टर सोनाली कुमारी को सौंपी गई है।


आरोप है कि तत्कालीन ईओ विनोद कुमार ने आचार संहिता के दौरान ही शपथ ग्रहण से पहले नियमों को ताक पर रखकर लाखों रुपये की सामग्री की खरीद कर ली थी। इसमें चलंत शौचालय, डस्टबिन और नेम बोर्ड जैसी वस्तुएं शामिल थीं, जिन्हें बिना पार्षदों की सहमति के खरीदा गया।


नगर पंचायत का गठन 3 मार्च 2021 को हुआ था और 15 जनवरी 2023 को पहली बार जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण हुआ। लेकिन आरोप है कि उससे पहले ही अनियमित तरीके से खरीदारी कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। बाद में जब मामला सामने आया तो नगर पंचायत में हंगामा भी हुआ।


मुख्य पार्षद सफीदन खातून और अन्य पार्षदों ने घटिया सामग्री और अनियमित खरीदारी को लेकर जिलाधिकारी इनायत खान से जांच की मांग की थी। इसके बाद जांच समिति गठित की गई और रिपोर्ट में कई वित्तीय अनियमितताएं सामने आईं। मामला आगे बढ़ते हुए पटना और नगर विकास विभाग तक पहुंचा।


स्थानीय लोगों और पार्षदों का आरोप है कि खरीदी गई सामग्री की गुणवत्ता बेहद खराब थी। लाखों रुपये खर्च कर खरीदे गए चलंत शौचालय और अन्य सामान आज भी बेकार पड़े हैं, जबकि नेम बोर्ड कुछ ही महीनों में खराब हो गए। एफआईआर दर्ज होने के बाद नगर पंचायत के पार्षदों और जनप्रतिनिधियों ने इसे अपनी लंबी लड़ाई की जीत बताया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता