ब्रेकिंग
Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!

बिहार में संदिग्ध हालत में उप प्रमुख पति की मौत, गांव के बधार में शव मिलने से सनसनी

Bihar Crime News: भोजपुर जिले में उप प्रमुख के पति संजीत कुमार का शव बधार से संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस हत्या की आशंका के साथ मामले की जांच कर रही है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां भोजपुर जिले में एक पूर्व समिति सदस्य सह वर्तमान उप प्रमुख के पति की हत्या कर शव फेंके जाने का मामला सामने आया है। घटना भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चवरिया गांव की हैं। वहीं मृतक का शव चवरिया गांव के बधार से बरामद किया गया है। 


घटना की सूचना मिलते ही आस पास के इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान गड़हनी थाना क्षेत्र के बगवां गांव निवासी 40 वर्षीय संजीत कुमार उर्फ टंडन के रूप में हुई है। वह पूर्व समिति सदस्य थे और उनकी पत्नी पुष्पा देवी वर्तमान में गड़हनी प्रखंड की उप प्रमुख हैं।


जानकारी के अनुसार, संजीत कुमार रविवार की दोपहर घर से बाहर निकले थे। लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। जिसके बाद परिजनों ने उनकी काफी खोज की , लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह चावरिया बधार में उनका शव बरामद किया गया. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।


घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव और आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और जांच प्रक्रिया शुरू की।


घटना को लेकर भोजपुर पुलिस अधीक्षक श्री राज ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट का निशान नहीं पाया गया है। हालांकि मृतक के मुंह पे झाग पाया गया है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता