ब्रेकिंग
Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!

बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: पंचायत स्तर पर लगेंगे ‘सहयोग शिविर’, समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधान

Bihar News: बिहार सरकार और बीएसपीएचसीएल 19 मई 2026 से पंचायत स्तर पर “सहयोग शिविर” शुरू करने जा रहे हैं, जहां बिजली बिल सुधार, नया कनेक्शन और तकनीकी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार और बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) ने बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित करने का फैसला किया है। इस विशेष अभियान की शुरुआत 19 मई 2026 से की जाएगी।


बिजली विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अब उपभोक्ताओं को बिजली बिल में गड़बड़ी, नया कनेक्शन, मीटर खराबी या अन्य तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पंचायत स्तर पर आयोजित इन शिविरों में ऑन-द-स्पॉट समाधान उपलब्ध कराया जाएगा।


विभाग के मुताबिक, शिविर में बिजली बिल सुधार, नए कनेक्शन जारी करना, मीटर संबंधी शिकायतों का निपटारा, लाइन खराबी और अन्य तकनीकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। यह सहयोग शिविर प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को आयोजित होंगे, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आसानी से बिजली सेवाओं का लाभ मिल सके।


बिजली विभाग ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सरकार का मानना है कि इस पहल से उपभोक्ताओं की शिकायतों के निपटारे में तेजी आएगी और लोगों को पारदर्शी व त्वरित सेवाएं मिलेंगी। खासकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले उपभोक्ताओं को इसका सबसे अधिक फायदा मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता