ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

कोल्ड ड्रिंक लदे ट्रक की टक्कर से सफाई कर्मी घायल, गुस्साएं लोगों ने लूट लिया स्प्राइट

ARARIA: अररिया में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब कोल्ड ड्रिंक लदे ट्रक ने एक सफाई कर्मी के ठेले में टक्कर मार दी। इस हादसे में सफाई कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका ठेला ब

कोल्ड ड्रिंक लदे ट्रक की टक्कर से सफाई कर्मी घायल, गुस्साएं लोगों ने लूट लिया स्प्राइट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARARIA: अररिया में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब कोल्ड ड्रिंक लदे ट्रक ने एक सफाई कर्मी के ठेले में टक्कर मार दी। इस हादसे में सफाई कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका ठेला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना रानीगंज थाना श्रेत्र के एनएच-327 ई की है जहां आजाद चौक पर हुई इस घटना की खबर आग की तरह फैल गयी जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 


लोगों के हुजूम को देखते ही ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद लोगों ने मुख्य सड़क पर जमकर हंगामा मचाया। ट्रक ड्राइवर के भागने के बाद लोग ट्रक पर टूट पड़े। ट्रक में लदे स्प्राइट को लूटने के लिए लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। हर कोई कोल्ड डिंक लूटने में लग गया। ट्रक पर लदे स्प्राइट की पेटी को अपने कंधे और साइकिल से लोग घर ले जाने लगे। 


हर किसी के कंधे पर स्पाइट की पेटी नजर आ रही थी। इस बात की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस तब लोगों ने कोल्ड ड्रिंक लूटना बंद किया। घायल सफाई कर्मी की पहचान रानीगंज थाना क्षेत्र के खरहट पंचायत वार्ड 2 निवासी लक्ष्मण मल्लिक के बेटे विकास के रूप में हुई है। जिसे आनन-फानन में रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत बिगड़ता देख उसे  नेपाल के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स