ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बस-ट्रक और ट्रैक्टर में जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत, 12 यात्री गंभीर रूप से घायल

ARARIA : अररिया जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां नेशनल हाईवे फोरलेन 27 पर सुबह-सुबह कुहासे की वजह से बस-ट्रक और ट्रैक्टर की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. हादसे में एक

बस-ट्रक और ट्रैक्टर में जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत, 12 यात्री गंभीर रूप से घायल
First Bihar
2 मिनट

ARARIA : अररिया जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां नेशनल हाईवे फोरलेन 27 पर सुबह-सुबह कुहासे की वजह से बस-ट्रक और ट्रैक्टर की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. हादसे में एक की मौत हो गई है वहीं 12 से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे हैं. 


हादसे के बाद घटनास्थल पर जाम की स्थिति बन गई है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस की टीम जाम छुड़ाने में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि NH 27 पर घने कोहरे की वजह से यह हादसा हुआ है जिसमें बस कंडक्टर की घटनास्थल पर मौत हो गई वहीं बस पर सवार 12 यात्री गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं. 


मृतक की पहचान मोतिहारी जिले के निवासी के रूप में की गई है. बस बेतिया-मोतिहारी जा रही थी. हादसे के बाद पुलिसकर्मियों ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है और मामले की जांच में जुट गए हैं.