ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार: पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार बाइक, हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत

ARARIA: अररिया में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

बिहार: पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार बाइक, हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA: अररिया में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना नरपतगंज फारबिसगंज एनएच 57 की है।


मृतकों की पहचान सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी 29 वर्षीय सुनील कुमार और जीवछपुर महेशपुर के रहने वाले 55 वर्षीय अभिमन्यु कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों जोगबनी से बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे, तभी नरपतगंज थाना क्षेत्र स्थित पुल से बाइक समेत दोनों नीचे जा गिरे।


हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। जबतक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तबतक दोनो की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।